scriptदेखें कितने बड़े गुंडे हो कहा और पिस्टल निकालकर मार दी गोली | See how big goons are and shoot out after firing pistol | Patrika News

देखें कितने बड़े गुंडे हो कहा और पिस्टल निकालकर मार दी गोली

locationभिंडPublished: Aug 09, 2019 10:59:42 pm

युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्तीपुलिस मूवमेंट के बाद भी आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, भागने में रहे सफल

Bhind News, Bhind Hindi News, Mp News, Bhind, Firing, Police, Pistol

घायल मनीष शर्मा से जानकारी लेते टीआई सिटी

भिण्ड. देखें कितने बड़े गुंडे हो कहकर पहले युवक की जमकर पिटाई की इसके बाद पिस्टल से जांघ में गोली मारकर अपराधी फरार हो गए। घटना पुराने रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दविश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कनेरा हाल निवासी द्वारिका नगर अटेर रोड निवासी मनीष शर्मा उर्फ ***** (25) शुक्रवार को दोपहर 12 बजे घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह नबादा बाग होकर पुराने स्टेशन पर पहुंचा, वहां पर उसे धम्पे भदौरिया निवासी अटेर रोड, संजूसिंह भदौरिया महावीर नगर मिल गए। दोनों ने रोककर पूछा कि कितने बड़े गुंडे हो आज देख लेते हैं। मनीष कुछ समझ पाता इससे पहले ही धम्पे ने पिस्टल निकाली और उसकी जांघ में गोली मार दी। दहशत फैलाने के लिए दो हवाई फायर भी कर दिए और बाइक से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। टीआई सिटी कोतवाली शैलेंदसिंह कुशवाह ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं। आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश भी दी गई, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। शहर बंद को लेकर हर सडक़ पर पुलिस का मूवमेंट होने के बाद भी बीच शहर में वारदात होने और बदमाशों के भाग निकलने पर पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पुलिस ने घायल के भाई आशीष शर्मा से भी पूछताछ की है।
घायल का भी है आपराधिक इतिहास, आरोपियों के साथ हत्या सहित दे चुका है कई वारदातों को अंजाम
आरोपी धम्पे भदौरिया और घायल मनीष शर्मा आपस में गहरे दोस्त हैं। 4 चार साल पहले धम्पे की मां मिथलेश ने दैपुरा से सरपंच का चुनाव लड़ा था। राजनीतिक विरोधी प्रहलाद सिंह बघेल निवासी सुखवासी का पुरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की इस वारदात में धम्पे के साथ मनीष उर्फ ***** को भी अटेर पुलिस ने नामजद किया था। इसके अलावा दोनों के खिलाफ देहात, सिटी कोतवाली में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह कोर्ट से जमानत पर है। तीन-चार माह पहले दोनों में गाली गलौच हो गया था। इसी रंजिश ने धम्पे ने मनीष ***** पर अपने साथी के साथ जानलेवा हमला कर दिया।
कथन
घायल और आरोपी दोनों ही क्रिमनल हैं। दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जांघ में गोली लगी है। घटना स्थल से एक चला हुआ खोखा बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शैलेंद्र सिंह कुशवाह, टीआई सिटी कोतवाली भिण्ड
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो