scriptईद की खुशी बदली मातम में, चंबल में नहाने गए दो युवकोंं की मौत | two youth sunk in chambal river on eid , died | Patrika News

ईद की खुशी बदली मातम में, चंबल में नहाने गए दो युवकोंं की मौत

locationभिंडPublished: Jul 07, 2016 08:48:00 pm

Submitted by:

Shyamendra Parihar

ईद की खुशी के बीच दो घरों के लिए मातम की खबर आई। ईद पर चंबल में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

death on eid

death on eid

भिंड। भिंड में ईद की खुशी के बीच दो घरों के लिए मातम की खबर आई। ईद पर चंबल में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनो युवक भिंड के झांसी मौहल्ला के रहने वाले हैं। युवकों का शव उत्तर प्रदेश की सीमा में मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक भिंड के झंासी मौहल्ला में रहने वाले गोलू पुत्र इकवाल और लालू पुत्र जाफर खान ईद की नमाज के बाद चंबल नदी में नहाने गए थे। बहुत देर तक वे जब नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई तो पता चला कि वे चंबल में नहाने गए है। बाद में उन्हें पुलिस द्वारा सर्च करने पर उनके शव यूपी की सीमा वाली चंबल में मिले। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

बारिश में नदियों से बचें
एक्सपर्ट कहते हैं कि बारिश के दिनों में नदियों में नहाने से बचना चाहिए क्योंकि इन दिनों पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में नदियों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी है। ये मत सोचिए कि ग्वालियर चंबल अंचल में बारिश नहीं हो रही इसलिए पानी का स्तर ज्यादा नहीं होगा। मालवा में जोरदार बारिश से अंचल की पार्वती उफान पर चल रही है और चंबल में भी पानी का स्तर काफी दिख रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो