scriptमुझे और कांग्रेस को नहीं बल्कि सच्चाई देखकर मतदान करना : कमलनाथ | Voting to see the truth, not me and the Congress: Kamal Nath | Patrika News

मुझे और कांग्रेस को नहीं बल्कि सच्चाई देखकर मतदान करना : कमलनाथ

locationभिंडPublished: Oct 18, 2020 11:24:20 pm

चुनावी सभा में कहा गोहद क्षेत्र में विकास का नया इतिहास बनाएंगे इसके लिए वचनबद्ध हैं

मुझे और कांग्रेस को नहीं बल्कि सच्चाई देखकर मतदान करना : कमलनाथ

कार्यक्रम को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह राहुल भैय्या।

गोहद. मुझको या कांग्रेस को नहीं बल्कि सच्चाई देखकर वोट करना। कांग्रेस की संस्कृति जोडऩे की है। हर समाज, हर धर्म को जोड़कर रखते हैं। यह बात गोहद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कही। उन्होंने कहा विविधता से ही हमारे देश की पहचान है। ये चुनाव उत्सव का नहीं, बल्कि सौदेबाजी और बिकाऊ लोगों का उपजाया हुआ संकट है।

उन्होंने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि भारत जैसे देश में अनैतिक राजनीति होगी। पूरा देश कह रहा है कि मध्य प्रदेश में सब बिकाऊ हैं। हमारी सरकार वोट से बनी थी और भाजपा की नोट से बनी है। 15 साल बाद प्रदेश की जनता ने फैसला दिया था। तस्वीर आपके सामने हैं। यह लोकतंत्र नहीं बल्कि धनतंत्र का जमाना लाए हैं। भाजपा सरकार और प्रशासन के दबाव से वोट खरीदने की कोशिश में हैं। आज का नौजवान जागरुक है। मैं गोहद क्षेत्र में विकास का नया इतिहास बनाऊंगा। उन्होंने मौजूद जनसमूह से आग्रह करते हुए कहा कांग्रेस को मत देखना, कमलनाथ को मत देखना बस सच्चाई देखना।

रणवीर और ऐंदल सिंह ने मेरे घर के पास खरीदी कई बीघा जमीन


नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि सरकार गिराने के बाद दो लोगों ने हमारे घर के पास कई बीघा जमीन खरीदी। एक मुरैना का माफिया ऐंदल सिंह कंसाना एवं दूसरे रणवीर जाटव। यह सरकार गई तो गई क्यों। कमलनाथ का सपना था कि मध्य प्रदेश को छिंदवाड़ा मॉडल बनाना है। यहां का मजदूर मुंबई, गुजरात व अन्य प्रदेशों में ठोकरें खा रहा है। छिंदवाड़ा का मजदूर खुशहाल है। भाजपा ने सोचा यदि यह कुछ दिन यह ठहर गए तो आने वाले समय में हमारा नंबर नहीं आएगा। सिंधिया तो एक बहाना बने। प्रजातंत्र में अगर इस तरह की घटनाएं हुईं तो वोट का महत्व नहीं रह जाएगा।

आचार संहिता में भी विद्युत पोल पर टंगे होर्डिंग


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन पर कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से नगर के कई विद्युत पोल पर कमलनाथ व अन्य कांग्रेस नेताओं के नाम व फोटो सहित होर्डिंग टांगे गए थे। हैरत की बात ये है कि जहां आम आदमी के किसी भी तरह के प्रचार पाए जाने पर जिले भर में अभी तक 100 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं वहीं इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो