scriptचरित्र संदेह में पत्नी की नाक काटी, आरोपी फरार | Wife's, nose, character, accused, absconding, bhind news, bhind news i | Patrika News

चरित्र संदेह में पत्नी की नाक काटी, आरोपी फरार

locationभिंडPublished: Aug 21, 2019 05:03:28 pm

Submitted by:

Rajeev Goswami

महिला ने पति पर लगाया जेठानी से नाजायज संबंध का आरोप

Wife's, nose, character, accused, absconding, bhind news, bhind news in hindi, bhind news in hindi mp

चरित्र संदेह में पत्नी की नाक काटी, आरोपी फरार

भिण्ड. भिण्ड शहर के महावीरनगर बीटीआई रोड इलाके में चरित्र संदेह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला का आरोप है कि उसके पति के जेठानी के साथ नाजायज संबंध हैं जिसका विरोध करने पर उसके पति ने इस तरह का हमला किया है। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया है।
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय रानी शाक्य ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर के अंदर काम कर रही थी तभी उसके पति के जेठानी के साथ नाजायज संबंधों को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान उसके पति महावीर शाक्य ने चाकू से उसकी नाक पर हमला कर दिया। वहीं महिला के ससुरालीजनों का आरोप है कि रानी के चरित्र संदेह को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महावीर शाक्य की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
उत्पीडऩ के खिलाफ कोर्ट में केस दायर करने पर पत्नी को गोली मारी

फूप. सुरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रमा में एक 35 वर्षीय महिला को उसके ही पति ने गोली मार दी। वारदात मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। बताया गया है कि महिला ने दहेज उत्पीडऩ के चलते पति के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण लगाया था। इसी बात से गुस्साए पति ने महिला को गोली मार दी। एक गोली आंख के ऊपर तथा दूसरी गोली दाएं हाथ की हथेली में लगी है। पुलिस के अनुसार नीतू यादव पत्नी सुनील यादव को दो गोली लगीं हैं। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसने पुलिस को बताया कि ससुराल में उसका दहेज उत्पीडऩ किया जा रहा था जिसके विरोध में उसने न्यायालय में परिवाद दायर कर दिया था। महिला ने बताया कि उसका पति उक्त प्रकरण में राजीनामा का दबाव बना रहा था। उसकी बात नहीं मानने पर उसने जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी सुनील यादव फरार हो गया है। सुरपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो