यूरिया के लिए किसानों की लग रही कतार, दुकानों पर लगा रहे चक्कर बार-बार
भिवाड़ीPublished: Nov 13, 2022 08:26:19 pm
रबी जिंस में सरसों की बुआई के बाद अब गेहूं, जौ, चना आदि की बुआई ने जोर पकड़ लिया है। जैसे ही सर्दी ने जोर पकड़ा और तापमान भी अनुकूल होने लगा है, किसान खेतों में व्यस्त नजर आने लगे हैं। किसानों को फसल बुआई में जहां मौसम के दगा देने का सामना करना पड़ता है तो उपचारित व खाद के लिए भी बार-बार दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।


गेहूं की बुआई करते किसान।
तिजारा (भिवाड़ी). रबी जिंस में सरसों की बुआई के बाद अब गेहूं, जौ, चना आदि की बुआई ने जोर पकड़ लिया है। जैसे ही सर्दी ने जोर पकड़ा और तापमान भी अनुकूल होने लगा है, किसान खेतों में व्यस्त नजर आने लगे हैं। किसानों को फसल बुआई में जहां मौसम के दगा देने का सामना करना पड़ता है तो उपचारित व खाद के लिए भी बार-बार दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। क्षेत्र में रविवार को कई जगह यूरिया खाद का वितरण किया गया, जहां किसानों की कतार लगी नजर आई।