बरसात से मध्यरात कमरे की छत धराशायी, दीवार भी टूटी
भिवाड़ीPublished: Oct 09, 2022 09:10:15 pm
परिवार को कोई सदस्य नहीं होने से जनहानि टली, क्षेत्र में जनजीवन भी रहा प्रभावित


कोटकासिम. बरसात से कमरे की गिरी छत।
कोटकासिम (भिवाड़ी). क्षेत्र में 24 घंटे से भी अधिक समय से लगातार हो रही बरसात से जनजीवन पर गहरा प्रभाव नजर आया। मध्य रात एक मकान के कमरे की छत व दीवार गिर गई। हालांकि वहां कोई नहीं होने से जनहानि टल गई, लेकिन घरेलू सामान दब गया।