scriptअध्यापिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर | The teachers learned the tricks of self-defense | Patrika News

अध्यापिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

locationभिवाड़ीPublished: Nov 24, 2022 09:59:19 pm

Submitted by:

Ramkaran Katariya

ब्लॉक स्तरीय महारानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हो गया। शिविर में अध्यापिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

अध्यापिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

कोटकासिम. शिविर के दौरान आत्मरक्षा के गुर सीखतीं अध्यापिकाएं।

कोटकासिम (भिवाड़ी). कस्बे के बीआरसीएफ भवन में ब्लॉक स्तरीय महारानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हो गया। शिविर में अध्यापिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।


छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनर पुष्पा यादव ने ब्लॉक की 80 अध्यापिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसके अलावा प्रशिक्षण में मौजूद मास्टर ट्रेनर ने भी अध्यापिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। शिविर के दौरान अभिवादन, सावधान, विश्राम, किक, पंच, और बॉक्स समेत विकट परिस्थितियों में अपने आपको सुरक्षित रखने के तरीके बताए। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को भी आत्मनिर्भर बनाना है। ट्रेनर पुष्पा ने बताया कि अध्यापिकाएं अपनी आत्मरक्षा के साथ विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं को भी आत्मरक्षा के गुर सिखा सकेंगी। शिविर के दौरान सरकार की ओर से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रहे अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर एसीबीईओ जीवनसिंह सहित काफी अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
आईजीयू में युवा उत्सव हिंडोला पर स्पर्धाओं में दिखाया उत्साह
धारूहेड़ा. इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में आयोजित तीन दिवसीय युवा उत्सव हिंडोला में प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को वन एक्ट प्ले हिंदी, मिमिक्री, सोलो एक्ट मोनोलॉग पुरुष व महिला कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कल्पना चांवला सभागार से सोलो डांस (पुरुष) व सोलो डांस (महिला) की ओर से हरियाणवी संस्कृति पर आधारित व वेस्टर्न सोलो प्रस्तुत किए। राव तुलाराम भवन में पोएटिक (पंजाबी) व हिंदी भाषा में वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोएटिक (हरियाणवी) व अंग्रेजी भाषा में वाद-विवाद प्रतियोगिता, अटल लाइब्रेरी पुस्तकालय बेसमेंट मे पोस्टर मेकिंग, मेहंदी और रंगोली, विवेकानंद ब्लॉक में लाइट वोकल गीत, गजल, समूह गीत से प्रतिभागियों ने सभी का मन मोह लिया। कुलपति प्रो. जेपी यादव व कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने स्टेज का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। डॉ. सुधीर कुमार ने मंच संचालन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो