script

भगत सिंह के शहीदी दिवस पर करेंगे चुनावी शंखनाद: जयहिंद

locationभिवानीPublished: Mar 19, 2019 07:48:35 pm

दिल्ली में हुई बैठक में लिया फैसला,कुरूक्षेत्र में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन…
 

NAVEEN FILE PHOTO

NAVEEN FILE PHOTO

(चंडीगढ़,भिवानी): आम आदमी पार्टी आगामी 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। यह फैसला आम आदमी पार्टी प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। आम आदमी पार्टी अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज हुई बैठक में हरियाणा के सभी विधानसभा हलका प्रभारियों व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।


उन्होंने बताया कि आज की बैठक में चुनाव मुहिम को किस तरीके से चलाया जाए और किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाए इस विषय पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी लोकसभा क्षेत्रों से आए हुए कार्यकर्ताओं ने जहां अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति को भी अमली रूप दिया गया।


नवीन जयहिंद ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशों पर आम आदमी पार्टी द्वारा 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर कुरूक्षेत्र से चुनावी शंखनाद किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने हमेशा से ही शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए राजनीति की है। शहीदी दिवस के अवसर पर जहां प्रदेश के सभी हलकों में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा वहीं हरियाणा में जातिवाद का जहर घोलने वाली भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए भी अभियान शुरू किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो