scriptदिल्ली में हरियाणा वालों से जल्द मिलेगी APP | Delhi : Jai Hind claims AAP govt to be formed for third time | Patrika News

दिल्ली में हरियाणा वालों से जल्द मिलेगी APP

locationभिवानीPublished: Jan 11, 2020 09:12:34 pm

Submitted by:

satyendra porwal

तीसरी बार बनेगी आप की सरकार: जयहिन्द।
दो हजार कार्यकर्ता संभालेंगे दिल्ली चुनाव का मोर्चा।

दिल्ली में हरियाणा वालों से जल्द मिलेगी APP

दिल्ली में हरियाणा वालों से जल्द मिलेगी APP

रोहतक. आम आदमी पार्टी के रोहतक जिला कार्यालय पर शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लेकर प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि हरियाणा में 200 टीम और सोशल मीडिया की 51 टीम बनाई गई हैं, जो दिल्ली चुनाव का मोर्चा सम्भालेंगी।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि टीम चुनाव को लेकर के बाहरी दिल्ली और जहां हरियाणा से सम्बन्ध रखने वाले लोग रहते हैं वहां केजरीवाल के कामों का प्रचार करेगी। दिल्ली में करीब 30 लाख लोग हरियाणा से संबंध रखते हैं, जिन विधानसभाओं में हरियाणवी संस्कृति का मेलजोल है, जिनकी हरियाणा में रिश्तेदारी है, वहां कार्यकर्ता प्रचार अभियान करेंगे।
करीब 10 लाख लोग हर रोज हरियाणा से दिल्ली कामकाज के लिए जाते हैं। लगभग एक दर्जन विधायक हरियाणा पृष्ठभूमि से है। हरियाणा बॉर्डर पर लगती सीटों पर हरियाणा के क्रांतिकारी कार्यकर्ता कैंपेन करेंगे। इसके साथ ही हरियाणा से दिल्ली ट्रेन- बसों में चुनाव प्रचार किया जाएगा। सोशल मीडिया टीम सोशल प्लेटफार्म (फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर) पर दिल्ली के कामों का प्रचार करेंगे। दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और नया इतिहास लिखेगी।
राज्य कार्यकारिणी की टीमें करेंगी दिल्ली में प्रचार
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 200 टीमें बनाई गई है, जिनका नेतृत्व राज्य कार्यकारिणी के सदस्य करेंगे। इन सभी टीमों में 10 से 20 सदस्य होंगे। इनके साथ सोशल मीडिया टीम भी होगी, जो दिल्ली के कामों का प्रचार करेंगे। इस तरह से 2 हजार कार्यकर्ता दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान सम्भालेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो