भिवानी

फरवरी में मिलेगा हरियाणा भाजपा को नया अध्यक्ष

आज होगा बूथ अध्यक्षों का चुनावबराला ने सीएए अभियान के लिए की नेताओं से मंत्रणा

भिवानीDec 24, 2019 / 06:28 pm

Chandra Prakash sain

भाजपा

चंडीगढ़. हरियाणा में भारतीय कार्यकर्ताओं को अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा। प्रदेश में बुधवार से भाजपा की चुनाव प्रक्रिया के परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। संगठन के चुनाव अभियान के दौरान ही पार्टी द्वारा हरियाणा में नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में अभियान चलाकर जनता को जागरूक किया जाएगा।
प्रदेश में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए आज यहां पार्टी नेताओं के साथ मंत्रणा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुभाष बराला ने बताया कि बुधवार को हरियाणा भाजपा द्वारा बूथ कमेटी अध्यक्षों का चुनाव कर लिया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलों से विस्तृत ब्यौरा मांग लिया गया है। 25 दिसंबर को बूथ कमेटी अध्यक्षों के चुनाव के बाद 26 दिसंबर से हरियाणा में नागरिकता संशोधन एक्ट के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी जिलों, कस्बों में प्रेस कांफ्रैंस का आयोजन, जिला स्तरीय जागरूकता रैलियों का आयोजन, समाज के अग्रणी एवं बुद्धिजीवियों के साथ सीधा संवाद तथा आम जनता के बीच नुक्कड़ बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
इसी दौरान 30 दिसंबर को भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान जहां 20 जनवरी तक चलेगा वहीं 15 जनवरी तक संगठन में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। यह चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद जनवरी के अंतिम सप्ताह अथवा 20 जनवरी से लेकर करीब 30 जनवरी तक जिला अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद फरवरी माह तक हरियाणा भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में बराला ने कहा कि सिटीजन अमेंडमेंड बिल दोनों सदनों से पास होकर ही कानून बना है। बल प्रस्तुत होने से लेकर आज तक इसको विवादित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की तरफ से इस पर सवाल उठाकर लोगो को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। हालांकि हरियाणा में अन्य राज्यों की तरह इसका व्यापक विरोध नहीं हुआ है इसके बावजूद यहां पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.