scriptविदेशों से लौटे सवा तीन सौ हरियाणवी गायब, पुलिस के जांच अभियान में नहीं मिला सुराग | People of Haryana Returned From Abroad Missing | Patrika News

विदेशों से लौटे सवा तीन सौ हरियाणवी गायब, पुलिस के जांच अभियान में नहीं मिला सुराग

locationभिवानीPublished: Apr 18, 2020 12:15:22 am

Submitted by:

Devkumar Singodiya

पुलिस: कुछ लोगों ने गलत पते एवं गलत दस्तावेजों के आधार पर बनवा रखे हैं पासपोर्ट

भिवानी/चंडीगढ़. कोरोना वायरस के दौरान विदेशों से हरियाणा लौटे करीब सवा तीन सौ लोग गायब हो गए हैं। इनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस कई बार इनकी तलाश कर चुकी है। अब राज्य सरकार इस मामले को केंद्र को रैफर कर रही है।

हरियाणा में जब से कोरोना फैला है, तब से विदेशी नागरिक प्रदेश सरकार के लिए मुसीबत बने हुए हैं। विदेशों में जैसे ही कोरोना फैलना शुरू हुआ वैसे ही लोगों ने विदेश से वापस आना शुरू कर दिया। हरियाणा सरकार के लिए अपने प्रदेश के लोगों के अलावा पड़ोसी राज्य के पंजाब के विदेशी नागरिक भी मुसीबत बने हुए हैं। पुलिस द्वारा विदेशों से हरियाणा में आए हुए लोगों की तलाश के लिए अब तक चलाए गए कई अभियान फेल हो चुके हैं।

पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि कुछ लोगों ने गलत पते एवं गलत दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवा रखे थे। इसके अलावा हरियाणा में जब कोरोना फैला तो कुछ लोग तत्काल प्रभाव से वापस अपने देशों को भी चले गए। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में पांच अप्रैल के बाद आने वाले विदेशी नागरिकों की तलाश की जा रही है जबकि उसके पहले विदेश से हरियाणा आकर लापता हुए लोगों की रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार चार अप्रैल तक हरियाणा में कुल 8034 विदेशी नागरिक आए। जिनमें से 7695 नागरिकों को पुलिस ने तलाश कर लिया। इनमें से बहुत से तो ऐसे थे जो अपने स्तर पर की होम क्वारंटाइन हो गए जबकि 5937 को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद होम क्वारंटाइन अथवा हेल्थ क्वारंटाइन किया गया। वर्तमान में 339 लोग ऐसे हैं जिनके बारे में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अनुसार विदेश से लौटे उन यात्रियों का पता लगाया जा रहा है, जो लापता हैं। कुछ लोगों ने गलत पते पर पासपोर्ट बनवाए हैं। इंटर स्टेट बार्डर पर स्थाई नाके लगाए गए हैं ताकि दूसरे राज्यों के लोग यहां एंट्री न कर सकें। पंजाब में बड़ी संख्या में एनआरआई लापता हैं, जो हरियाणा में घुसने की कोशिश कर सकते हैं।


जिला का नाम विदेश से लौटे लापता हुए
रेवाड़ी 0169 001
फरीदाबाद 0806 009
यमुनानगर 1280 012
पंचकूला 0409 033
पानीपत 2557 185
भिवानी 0471 084
कुरूक्षेत्र 2333 015


हरियाणा की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…
पंजाब की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो