scriptगोल्ड मेडल जीतकर आई सुमन बाला का किया जोरादार स्वागत | Suman Bala wins gold medal | Patrika News

गोल्ड मेडल जीतकर आई सुमन बाला का किया जोरादार स्वागत

locationभिवानीPublished: Jan 10, 2018 10:46:00 pm

खेलों का नाम आए ओर उसमें भिवानी का नाम ना आएं ऐसा नही हो सकता।

suman bala

भिवानी। खेलों का नाम आए ओर उसमें भिवानी का नाम ना आएं ऐसा नही हो सकता। भिवानी की एक महिला ने एथलैटिक्स में गोल्ड मेंडल जीत कर भिवानी जिले का नाम रोशन किया है। सुमन बाला यूं तो भिवानी के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बतौर लिपिक तैनात है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर खेलों में अपना लोहा मनवाया है। सुमन बाला ने गत दिनो हिसार में आयोजित एथलैटिक्स की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पूर्व भी वे कई गोल्ड जीत चुकी है।


भिवानी मेेंं पहुंचने के बाद सुमन को खिलाडिय़ों ने अपनी सर आखों पर बिठाया। उनकी इस खुशी में ना केवल खिलाड़ी बल्कि सुमन के ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल हुए है। सुमन बाला का सबने हौंसला बुलंद किया ओर सुमन ने भी कहा कि वे खेलों में देश का नाम रोशन करेगी।


सुमन ने 100मीटर, 800 मीटर, लॉग जैम्प, ट्रिपल जैंप में भी गोल्ड मेंडल हासिल किया है। वे अब भी प्रतिदिन सुबह अपने बेटे के साथ स्टेडियम में प्रैक्ट्सि करती है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने पति, अपने बेटे व अपने कोच को दिया है। साथ ही उसने कहा कि उनकी सास की वजह से वह खेल में जिंदा है।

अगर उनकी सास साथ ना देती तो वह घर में ही चुल्हा चौके में ही लग जाती। सुमन ने 6 व 7 जनवरी को हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर वर्गीय खेलों में गोल्ड मेंडल लिया है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है तथा आने वाले समय में ऑल इंडिया सिविल सर्विस खेलों में भिवानी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए भरकस प्रयास करेंगी। सुमन ने कहा कि उन्हें मौका मिला तो वे देश का नाम रोशन करके ही दिखांएगी। वही एक अन्य खिलाड़ी बाल किशन ने भी अपनी ऐथिलीट में ही मेडल हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे खेलों में भिवानी का नाम रोशन करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो