scriptभीषण गर्मी में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में लू व गर्मी के प्रकोप से लोगों को इस दिन से मिलने लगेगी राहत | temperature will be down in haryana from 4 june night | Patrika News

भीषण गर्मी में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में लू व गर्मी के प्रकोप से लोगों को इस दिन से मिलने लगेगी राहत

locationभिवानीPublished: Jun 03, 2019 09:19:59 pm

Submitted by:

Prateek

पश्चिमी हवाओं ने बिगाड़ी लोगों की दिनचर्या…

alert

alert

(चंडीगढ़,भिवानी): भीषण गर्मी की मार झेल रहे पंजाब व हरियाणा के लोगों को बुधवार से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मंगलवार आधी रात के बाद से राजधानी चंडीगढ़ तथा पंजाब व हरियाणा के तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी हवाओं के कारण लोगों की बिगड़ी हुई दिनचर्या अब दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण पटरी पर लौटेगी।


हरियाणा व पंजाब में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का कहर है। दोनों राज्यों में लोग गर्मी के मारे घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार द्वारा स्कूलों में पहले ही छुट्टियां की जा चुकी हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हरियाणा में हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, भिवानी, रोहतक तथा झज्जर आदि जिलों का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच चुका है जबकि पंजाब के फिरोजपुर, फरीदकोट, अमृतसर, बठिंडा आदि जिलों में यही स्थिति है।

 

उन्होंने बताया कि लंबे समय के बाद यह पहला मौका है जब हिमाचल भी गर्मी की चपेट में है। उक्त जिलों में हीट स्ट्रोक जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम में यह बड़ा बदलाव पश्चिमी हवाओं के कारण हो रहा है। पश्चिमी हवाएं आमतौर पर सूखी होती हैं, जिस कारण गर्मी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार मध्य रात्रि अथवा बुधवार से पश्चिमी हवाओं पर दक्षिण-पूर्वी हवाएं भारी पड़ेंगी। जिसके चलते दक्षिण-पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी की मात्रा होने के कारण तापमान में जहां गिरावट आनी शुरू हो जाएगी वहीं आने वाले पांच से छह दिनों के बीच तेज हवाएं चलने तथा बारिश की भी प्रबल संभावना है। बारिश के बाद मौसम में अचानक से बदलाव दर्ज किया जाएगा लेकिन गर्मी बरकरार रहेगी।

 

उमस व चिपचिपी गर्मी के लिए रहें तैयार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब व हरियाणा में दक्षिण-पूर्वी हवाओं का दबाव बढ़ सकता है। इन हवाओं में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण मौसम हयूमिडिट होगा। ऐसे मौसम में लोगों को चिपचिपी गर्मी तथा उमस वाले मौसम का भी सामना करना पड़ सकता है। इस तरह का मौसम जून माह के आखरी सप्ताह में देखने को मिल सकता है।

 

सीएम मनोहर लाल ने भी लोगों को चेताया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज एक ट्वीट के माध्यम से प्रदेशवासियों को गर्मी से बचाव की अपील की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है, कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री को पार कर गया है। अत:मेरा आग्रह है कि आश्यक कार्यों हेतु बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में कुछ खाकर और ठंडा पानी पीकर ही निकलें। साथ ही धूम से बचने की कोशिश करें, सुरक्षित रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो