scriptBhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Shocked everyone Who is She? Actress Net Worth in crore rupees | जानिए कौन थीं 25 साल की आकांक्षा दुबे, कितने नेटवर्थ की मालकिन थीं एक्ट्रेस | Patrika News

जानिए कौन थीं 25 साल की आकांक्षा दुबे, कितने नेटवर्थ की मालकिन थीं एक्ट्रेस

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2023 06:42:42 pm

Akanksha Dubey: मौत के कुछ घंटे पहले पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ था आकांक्षा सिंह का आखिरी गाना। करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली आकांक्षा दुबे आखिर कौन थीं। जानिए उनकी नेट वर्थ। करोड़ों की नेटवर्थ की मालकिन थीं एक्ट्रेस।

akanksha_dubey.jpg
Akanksha Dubey
Bhojpuri Actress Akanksha Dubey: उत्तर प्रदेश की जानी मानी मॉडल, अभिनेत्री के जीवनी के बारे में जानिए कौन थीं आकांक्षा दुबे। उनकी लाइफ से जुड़े खास लोगो के बारें में जानिए जानकारी और कितने करोड़ों की मालकिन थीं एक्ट्रेस। यह सब जानने से पहले यह जान लें की आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने आत्महत्या कर अपनी जान दे ले ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। आकांक्षा ने इतनी कम उम्र में उत्तर प्रदेश की फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। आकांक्षा दुबे का जन्म 21 अक्टूबर 1999 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक मिडिल क्लास हिंदू परिवार में हुआ था। उनकी उम्र 25 साल थी, वह उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकार थीं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा और सॉन्ग में बेहतरीन काम किया है। उत्तर प्रदेश की अलावा एक्ट्रेस की पूरे देश में अच्छी फैन फॉलोइंग हैं जो instagram पर Reels बनाकर लोगों के बीच में अपनी पहचान बनाई थी| लेकिन उनकी आत्महत्या ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। उनके बारें में और भी ज्यादा जानकारी पढ़कर शायद उनके फैंस को पढ़कर थोड़ी राहत मिले।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.