scriptBhojpuri actress Rani Chatterjee shared post on Instagram after Akanksha Dubey suicide | आकांक्षा दुबे के निधन के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने मचाई खलबली, कहा- लड़कियों को समझना चाहिए कि वो इस्तेमाल हो रही हैं... | Patrika News

आकांक्षा दुबे के निधन के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने मचाई खलबली, कहा- लड़कियों को समझना चाहिए कि वो इस्तेमाल हो रही हैं...

Published: Mar 27, 2023 04:42:47 pm

Submitted by:

Archana Keshri

Rani Chatterjee on Akanksha Dubey Suicide: रानी भोजपुरी सिनेमा की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिसे अपनी फिल्म हिट कराने के लिए किसी बड़े स्टार की जरूरत नहीं है। हाल ही में उन्होने आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दुख जताते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है और लड़कियों को कुछ सलाह भी दी है।

Bhojpuri actress Rani Chatterjee shared post on Instagram after Akanksha Dubey suicide
Bhojpuri actress Rani Chatterjee shared post on Instagram after Akanksha Dubey suicide
Rani Chatterjee on Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार (26 मार्च) को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उनका शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला था। आकांक्षा के सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आई है। इस घटना से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई भोजपुरी स्टार्स के साथ-साथ उनके फैंस भी दुखी हैं। आकांक्षा दुबे को भोजपुरी के तमाम बड़े सितारों ने श्रद्धांजलि दी है। वहीं, दूसरी तरफ आकांक्षा के सुसाइड के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट को देखकर फैन्स हैरान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर रानी के इस पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.