मनोज तिवारी ने रवि किशन के सिर फोड़ा 'एगो चुम्मा देदा राजाजी' का ठीकरा, बोले- वही नहीं माना
मुंबईPublished: Jul 11, 2023 01:37:59 pm
Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा से आने वाले रवि किशन और मनोज तिवारी दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं।


मनोज तिवारी और रवि किशन को भोजपुरी इंडस्ट्री में प्रतिद्वन्दी माना जाता रहा है।
Bhojpuri Cinema: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर अक्सर ही अश्लीलता का आरोप लगता रहा है। भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी का कहना है कि भोजपुरी फिल्मों के बारे में ये धारणा ठीक नहीं है। मनोज ने कहा कि उन्होंने ज्यादातर ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनमें अच्छे संदेश छुपे थे। मनोज से जब 'एगो चुम्मा देदा राजाजी' में काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस नाम रखने के पीछे एक्टर रवि किशन को जिम्मेदार बताया।