script

3 सितंबर राशिफल : ग्रहों की स्थिति बदलने से पलट जाएगी इन 3 तीन राशियों की किस्मत, मिलेगा शुभ समाचार

locationभोपालPublished: Sep 02, 2018 06:34:08 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

ग्रहों की स्थिति बदलने से पलट जाएगी इन 3 तीन राशियों की किस्मत, मिलेगा शुभ समाचार

03 september 2018 Ka Rashifal

03 september 2018 Ka Rashifal

भोपाल। 3 सितंबर 2018 को कई राशियों की किस्मत पलटने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि कई ग्रहों की चाल बदलने से राशियों में प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों की किस्मत पलटने वाली है तो कुछ के लिए आज का दिन थोड़ा कष्ट कारक भी हो सकता है। जानिए प्ंडित जी से कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
03 september 2018 Ka Rashifal

मेष

घर में नये मेहमानों का आगमन होगा। परिवार को लेकर कहीं घूमने जाने का समय है। अटके हुए धन चमत्कारिक रूप से वापस आएंगे। निवेश किया गया धन बढ़िया लाभ देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए शुभ समय है। घर में नए वाहन आने के संकेत दिखाई दे रहे है।

वृषभ

आज के दिन आपका कोई कार्य तो पूरा नहीं हो पाएगा, पर आराम भरपूर कर पाएंगे। इकनॉमिक प्लानिंग पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। टैक्स संबंधी कार्यों में जरा सावधानी रखें। उनकी कुशलतापूर्वक व्यवस्था करना आपके लिए हितकारी रहेगा। घर में बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातक इनकम के नए साधनों पर ध्यान देंगे। संपत्ति और माल की खरीद-फरोख्त में समय गुजरेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यवसायिक कार्यों में यात्रा सफल रहेगी। कामकाज में मशगूलता रहेगी और उसी के अनुसार फल मिलेगा। 6 व 7 के दौरान कार्यस्थल पर सामान्य स्थिति रहेगी। यश प्राप्ति हेतु प्रयत्नरत रहेंगे।

कर्क

आज के दिन आपकी पड़ोसियों के साथ बहस हो सकती है। व्यय में वृद्धि होगी। काम सही समय पर पूरा नहीं होगा। कहीं से कुछ बुरा समाचार आ सकता है। आपकी पीठ पीछे आपकी लोग निंदा करेंगे। घर में कोई भी शुभ काम करने से पहले गणेश जी का नाम जरूर लें।

सिंह

आज के दिन आपकी याददाश्त शक्ति में भी वृद्धि होगी। इस दौरान मेहमानों का आगमन हो सकता है। पति-पत्नी के बीच आत्मीयता में वृद्धि होगी। 4 और 5 की तारीख आर्थिक दृष्टि से उत्तम है। चंद्र का आपकी राशि से भ्रमण आपके लिए एक अच्छे समय का ***** होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी भी मिलेगी।

कन्या

आज के दिन रचनात्‍मक और कलात्‍मक गतिविधियों की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष अथवा पत्नी की तरफ से कोई लाभ मिलने की आशा रख सकते हैं। फिलहाल पत्नी के नाम से किया गया निवेश आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। लेखन कार्य के लिए उत्तम समय है।

तुला

संतान की प्रगति होगी। मित्रों से लाभ होगा और उनके साथ समय भी अच्छा गुजरेगा। शुभ कार्यों से जुड़ेंगे। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले खूब सोच-विचारकर निर्णय लें। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। नए वाहन खरीदने के योग भी बन रहे है।

वृश्चिक

आपकी प्रतिभा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पति-पत्नी के बीच में चल रहे मतभेद का निवारण होगा। आज के दिन शत्रु और विरोधियों से सतर्क रहें। प्रणय प्रसंग में निष्फलता प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

धनु

प्रफेशनल मोर्चे पर नयी भागीदारी अथवा करार करने के लिए खूब अनुकूलता रहेगी। नयी नौकरी मिलने की संभावना है। आमदनी के सामने खर्च की मात्रा भी अधिक रहेगी। किसी पास के रिश्तेदार से लाभ प्राप्त हो सकता है।

मकर

आज के दिन आप ऑफिस में उमंग और उत्साह के साथ अपने कार्य पूर्ण करके सहकर्मियों और मैनेजमेंट में सबको चौंका सकते हैं। कानूनी मामलों में फिलहाल संभलकर रहना पड़ेगा। प्रतिष्ठा से संबंधित बात पर खर्च की संभावना रहेगी। उत्तरार्ध के दौरान संभव हो तो पैतृक संपत्ति संबंधी समस्या न छेड़ें।

कुंभ

आज के दिन मेडीटेशन और योग का सहारा भी लाभकारी रहेगा। जनसेवा, परोपकार अथवा धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। काम करने में थोड़ा उत्‍साह बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होगा। मित्र तथा नाते-रिश्तेदारों से मिलन होगा। नये कार्य की शुरुआत स्थगित रखें।

मीन

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। तारीख 3 के दौरान आपके कार्यक्षेत्र और घर में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। तारीख 4 और 5 के दौरान आपके काम में व्यस्तता रहेगी। आपकी प्रगति धीमी परंतु नियमित रहेगी। पैसा रुक-रुक कर आएगा। घर के बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ट्रेंडिंग वीडियो