script04 सितंबर राशिफल : इस महासंयोग से पलटने वाली है इस एक राशि की किस्मत, मिलने वाली है बड़ी सफलता | 04 september 2018 Ka Rashifal Scorpio aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

04 सितंबर राशिफल : इस महासंयोग से पलटने वाली है इस एक राशि की किस्मत, मिलने वाली है बड़ी सफलता

locationभोपालPublished: Sep 03, 2018 01:40:59 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

04 सितंबर राशिफल : इस महासंयोग से पलटने वाली है इस एक राशि की किस्मत, मिलने वाली है बड़ी सफलता

04 september 2018 Ka Rashifal

04 september 2018 Ka Rashifal

भोपाल। 04 सितंबर 2018 का दिन सभी राशियों के लिए कुल मिलाकर ठीक रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इस समय बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ गया है। बुध के द्वारा अपनी चाल बदलने पर कई राशियों को किस्मत का साथ मिलने वाली है। पंडित जी बताते है कि ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक और धन एवं व्यापार को प्रभावित करने वाला ग्रह बताया गया है। इसीलिए कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। जानिए क्या कहता है आपका राशिफल…

loveratri

मेष राशि

आज के दिन आप कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। स्टूडेंट के लिये भी समय अनुकूल रहने के आसार हैं। आपकी मानसिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आप नए दोस्त बनाएंगे। आपको इस दौरान कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

वृषभ राशि

बुध आपकी राशि के चौथे घर में प्रवेश कर रहा है। आप इस अवधि में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान प्रफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के रिश्ते भी मैत्रीपूर्ण बनेंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है।

मिथुन राशि

आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध प्रवेश कर रहा है। इस दौरान आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर नजर आएगा। इस दौरान आपको छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। पुराने संपर्क और दोस्त मददगार रहेंगे।

कर्क राशि

अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। भाई-बहन भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी। ध्यान रहे, इस दौरान आप ना तो किसी को कर्ज दें और ना ही लें। सफलता और पहचान मिलेगी।

सिंह राशि

घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है।आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जो लोग पहले से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं वे अपने इस रिश्ते को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि

आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध ग्रह गोचर करेगा। आप खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी विवाद के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। जो जातक बाहर जाने के इच्छुक हैं उनकी संभावनाएं भी प्रबल हो सकती हैं।

तुला राशि

विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। व्यापारियों को भी इस गोचर से लाभ होगा। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं, उन्हें काफी फायदा होनेवाला है। कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप नए दोस्त बनाएंगे।

वृश्चिक राशि

आज के दिन बहुत लाभकारी योग बना रहा है। जो जातक नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन लज़ीज़ मिठाई जैसा है। आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।

धनु राशि

आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे- अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई ग़ैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिती काफी मजबूत होगी। पिता के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। जीवनसाथी से लाभ और समर्थन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

मकर राशि

आज आपको कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में विजय आपकी होगी। कार्यस्थल पर भी सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम दें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धिलाएँ।

कुंभ राशि

आज आपके सामने कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आएंगी। दामपत्य जीवन में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। साझेदारी पर भरोसा रखें। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।

मीन राशि

आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। नकारात्मक विचार ज़हर से भी ज़्यादा ख़तरनाक होते हैं स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना है। आपके लिए यह गोचर मध्यम फलदायी होगा। दांपत्य जीवन में भी साथी के साथ अनबन होने के आसार हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो