script8 सितंबर राशिफल: इन दो राशियों पर बरसने वाली है लक्ष्मी कृपा, पूरी होगी हर मनोकामना | 08 september 2018 Ka Rashifal Gemini aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

8 सितंबर राशिफल: इन दो राशियों पर बरसने वाली है लक्ष्मी कृपा, पूरी होगी हर मनोकामना

locationभोपालPublished: Sep 07, 2018 12:04:46 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

8 सितंबर राशिफल: इन दो राशियों पर बरसने वाली है लक्ष्मी कृपा, पूरी होगी हर मनोकामना

08 september 2018 Ka Rashifal

08 september 2018 Ka Rashifal

भोपाल। 8 सितंबर 2018 दिन शनिवार को 2 राशियों को छोड़कर सभी राशियों पर घन वर्षा होने के योग बन रहे है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि शनि के मार्गी होने के कारण शनिवार का दिन किस्मत पलटने वाला दिन हो सकता है। इस दिन सभी राशियों के धन वर्षा होने के संकेत मिल रहे है। जानिए कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन …..

08 september 2018 Ka Rashifal

मेष

आज के दिन भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। संतान को कोई उपलब्धि हाथ लग सकती है जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। व्यर्थ की चर्चा से बचें। मां के स्वास्थ्य के कारण आप काफी परेशान हो सकते हैं। ध्यान रखें।

वृषभ

आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखी जा सकती है। भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा। आप भावुक और संवेदनशील रहेगें, जिससे आपकी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभरकर सामने आएगी। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में आज आप योगदान कर सकेंगे।

मिथुन

माता-पिता का खराब स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपने अनुसार कार्य करेंगे।आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होने लगेंगी। नौकरी या व्यवसाय में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

आप अपने घर में साज-सज्जा पर भी खर्च कर सकते हैं और अपने घर को और खूबसूरत बनाने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको खूब तरक्की मिलेगी। शुभ समाचार मिलेगें तथा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेगें।

सिंह

संतान के लिए समय प्रगति दायक है और विद्यार्थियों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सफल होने तक डटे रहना होगा। कुछ कारणों से मन बेचैन रह सकता है। विभिन्न चिंताएं सता सकती हैं। शारीरिक स्वास्थ्य खराब न हो इसका ध्यान रखें।

कन्या

कार्य क्षेत्र के लिए समय अच्छा है और इस कारण आप कहीं दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपके प्रयासों में वृद्धि होगी जिसका परिणाम आपको समय आने पर अवश्य मिलेगा। दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगें। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।

तुला

विद्यार्थी भी मन से अपना काम करेंगे और पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा योगदान देंगे। जिसका परिणाम भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको तिकड़मबाजी से बचना होगा। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारी आपके कार्य की सराहना करेगें।

वृश्चिक

दूसरी ओर खर्चे भी काफी रहेंगे। आप धार्मिक क्रियाकलापों और अपनी सुख-सुविधाओं पर भी दिल खोलकर खर्च करेंगे। थकान और आलस्य का अनुभव कर सकते हैं, जिससे उत्साह की कमी रहेगी। इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा तथा उससे परेशानी हो सकती है। मन को शांत रखें।

धनु

संतान के लिए आनंद का समय है और आप उनकी स्थिति से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मजा आएगा और वह मन लगाकर विद्या अध्ययन करेंगे। कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है।

मकर

वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और सरकारी क्षेत्र से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। विधि के विरुद्ध कोई भी कार्य ना करें अन्यथा प्रशासनिक दंड का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विपरीत ***** के मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन लाभ का प्रबल योग है।

कुंभ

आप परिवार की खुशी के लिए कुछ अच्छा कार्य करेंगे। संतान पूर्ण रुप से ऊर्जावान रहेगी और आपको संतुष्टि देगी। आपको यश और कीर्ति मिलेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।

मीन

विद्यार्थी वर्ग को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। कंपीटीटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है उन्हें सफलता मिलने का योग बन रहा है। विद्यार्थी विद्याध्यन में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो