scriptराहुल के दौरे से पहले कांग्रेस में कलह, सौ से अधिक इस्तीफे | 100 resignations in congress | Patrika News

राहुल के दौरे से पहले कांग्रेस में कलह, सौ से अधिक इस्तीफे

locationभोपालPublished: May 24, 2018 07:17:32 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 6 जून को मंदसौर दौरे से पहले ही पार्टी में कलह शुरू हो गई है।

Rahul Gandhi

congress

भोपाल . कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 6 जून को मंदसौर दौरे से पहले ही पार्टी में कलह शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समितियों में शामिल नेताओं को लेकर यह स्थिति बनी है। सुवासरा से कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग समेत सौ से ज्यादा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इसमें राहुल की सभा की प्रशासनिक अनुमति लेने वाले मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पटेल भी हैं।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव खरगोन ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने से असंतुष्ट हैं। उन्होंने घोषणा की है कि उनके एक हजार समर्थक गुरुवार को इस्तीफा देंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार समन्वय समिति में मंदसौर के नेता राजेंद्र सिंह गौतम को जगह देने से असंतोष उभरा। इससे नाराज पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि वे पार्टी फोरम में बात रखेंगी।

मंदसौर और नीमच से सर्वाधिक
मंदसौर के 50, नीमच से 40, जावरा से 12 और मनासा के 5 कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए। मंगलवार को मंदसौर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीता सिंह तोमर व जिला कांग्रेस महामंत्री राघवेंद्र सिंह तोमर ने इस्तीफे दे दिए थे।
गौतम के नाम पर भड़का गुस्सा
असंतोष की मुख्य वजह बने राजेन्द्र गौतम 2009 के लोकसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ खड़े हुए थे। उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 2015 में वापसी हुई, लेकिन वे फिर निलंबित हो गए। इस बीच, उन्हें समन्वय समिति में शामिल कर लिया गया।
अरुण को मनाने दिग्विजय पहुंचे घर
कां ग्रेस में नाराज चल रहे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को मनाने के लिए समन्वय समिति के संयोजक दिग्विजय सिंह बुधवार रात उनके निवास पर पहुंचे। दोनों के बीच करीब एक घंटे चर्चा हुई। बाद में वे मुस्कराते हुए बाहर निकले। मीनाक्षी और अरुण की नाराजगी पर दिग्वजय ने मीडिया से कहा, कुछ बातें हैं जिन्हें पार्टी के अंदर ही निपटाना है। हम सब मिलकर भाजपा को हराएंगे।
जिला अध्यक्ष बदलने पर भी विवाद
कांग्रेस के 20 जिला अध्यक्षों को बदलने के फैसले का अंदरूनी विरोध हो रहा है। इनमें 11 कमलनाथ समर्थक, 5 ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक, 2 दिग्विजय सिंह समर्थक,1 बावरिया और 1 सुरेश पचौरी समर्थक है।

ट्रेंडिंग वीडियो