scriptमंदिर की दान पेटी बार-बार हो जाती थी खाली, चोर पकड़ाया तो बोला- गर्लफ्रेंड को देता था महंगे गिफ्ट | 10th student become thief for present expensive gifts to girlfriend | Patrika News

मंदिर की दान पेटी बार-बार हो जाती थी खाली, चोर पकड़ाया तो बोला- गर्लफ्रेंड को देता था महंगे गिफ्ट

locationभोपालPublished: Feb 20, 2022 08:29:39 pm

Submitted by:

Faiz

मंदिर की दान पेटी से आए दिन चंदे की राशि चोरी हो जाती थी। पुलिस भी इस चोर से काफी परेशान थी। क्योंकि, पुलिस की तफतीश में पता चला कि, एक नहीं कई मंदिरों की पेटी से बार बार चोरी हो रही है।

News

मंदिर की दान पेटी बार-बार हो जाती थी खाली, चोर पकड़ाया तो बोला- गर्लफ्रेंड को देता था महंगे गिफ्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए चोरी के एक मामले के खुलासे ने पुलिस को भी असमंजस में डाल दिया है। दरअसल, यहां के एक मंदिर की दान पेटी से आए दिन चंदे की राशि चोरी हो जाती थी। पुलिस भी इस चोर से काफी परेशान थी। क्योंकि, पुलिस की तफतीश में पता चला कि, एक नहीं कई मंदिरों की पेटी से बार बार चोरी हो रही है। पुलिस की कड़ी जद्दोजहद के बाद चोर पकड़ाई आ गया। आरोपी 10वीं का छात्र निकला। पुलिस ने जब उससे बार बार चोरी करने का कारण जाना, जिसपर आरोपी छात्र ने जो जवाब दिया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल, आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे तोहफे देने की वजह से मंदिर की चंदापेटी से चोरी किया करता था।


भोपाल में 10वीं का स्टूडेंट गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में चोर बन गया। पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी छात्र दर्शन के बहाने मंदिर में जाकर रेकी करता। फिर दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए निकालकर फरार हो जाता। चोरी की रखम वो अपनी गर्लफ्रेंड पर उड़ाता। आरोपी छात्र शहर के अलग अलग मंदिरों की दान पेटी को भी निशाना बनाता था। हाल ही में उसने शाहपुरा थाना परिसर में बने मंदिर में चोरी की थी, पुलिस के लिए भी इस चोर को पकड़ना चुनौती बन गया था। हालांकि, पुलिस ने थाना परिसर के मंदिर में हुई इस चोरी को छुपाते हुए आरोपी को पकड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन चोरी का CCTV वीडियो वायरल हो गया जिससे पुलिस की और फजीहत हो गई। लेकिन ने भी चोर की तलाश जारी रखते हुए 30 से 35 जगहों के CCTV कैमरे खंगाले, जिसके बाद आरोपी गिरफ्त में आ ही गया। आरोपी के पास से 1850 रुपए, बाइक, औजार और पूजा की घंटी मिली है।

 

यह भी पढ़ें- पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्या, खेत में मिली लाश, ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया हाइवे पर जाम


घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं और गर्लफ्रेंड को कराने थे महंगे शौक

प्रेमिका को महंगे महंगे गिफ्ट देने की खातिर साहस से भरे इस प्रेमी ने तो हद ही कर दी, बिना डरे यह थाना परिसर में बने मंदिर में ही चोरी करके फरार हो गा था। पकड़े गए 10वीं के छात्र की उम्र महज 17 साल है। वो एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। उसके पिता एक दुकान पर कर्मचारी हैं। आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार करता है। घर से इतना जेब खर्च नहीं मिलता कि गर्लफ्रेंड पर खर्च कर सके। इसलिए चोरी का रास्ता अपनाया।


इन मंदिरों में कर चुका है चोरी

लड़के ने शाहपुरा थाना परिसर में बने हनुमान मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया। 15 फरवरी की सुबह 11 बजे पुजारी पूजा करने के बाद चले गए थे। उन्होंने मंदिर के शटर पर ताला नहीं लगाया था। इसी बीच, आरोपी लड़का मंदिर में दर्शन करने पहुंचा और गर्भगृह में रखी दान पेटी के ताले को प्लास से तोड़कर रुपए चोरी कर लिए। जाते समय मंदिर में रखी एक पूजा वाली घंटी भी ले गया। फिलहाल, अबतक की पूछताछ में आरोपी ने शाहपुरा थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले वंदना नगर, कोलार स्थित मंदिर से चोरी की वारदात स्वीकार ली है। पुलिस को उम्मीद है कि, आरोपी और भीकई चोरियों के खुलासे कर सकता है। फिलहाल, प्रेमिका को इंप्रेस करने की लालच में पुलिस से ही पंगा लेने वाले इस चोर को पकड़ने के बाद पुलिस भी चैन की सांस ले रही है।

 

रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x87ywhf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो