script11 सितंबर राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा अपना खोया हुआ प्यार, पूरी हो जाएगी सालों से मन में दबी हुई इच्छा | 11 september 2018 Ka Rashifal Capricornus aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

11 सितंबर राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा अपना खोया हुआ प्यार, पूरी हो जाएगी सालों से मन में दबी हुई इच्छा

locationभोपालPublished: Sep 10, 2018 06:50:31 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

11 सितंबर राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा अपना खोया हुआ प्यार, पूरी हो जाएगी सालों से मन में दबी हुई इच्छा

  11 september 2018 Ka Rashifal

11 september 2018 Ka Rashifal

भोपाल। 11 सितंबर 2018 दिन मंगलवार को सभी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में ग्रहों की बदली चाल से कई राशियों में शुभ स्थिति बनी है। इससे मिथुन राशि और कर्क राशि वालों को लाभ मिलने वाला है। देखिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन….

love astrology

मेष

मनोरंजन में भी समय निकल सकता है। आपका आकर्षण ज्यादा रहेगा। लोगों से बातचीत में आपको कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। आज आप विरोधियों की कमजोरी का फायदा भी उठा सकते हैं। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें।

वृषभ

आपको कुछ मामलों में किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। दिनभर सब अच्छा होने के बाद भी आप तनाव में रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कामकाज की तरफ आपका ध्यान कम ही जाएगा। पैसों की स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। मित्रों और शुभचिंतकों के मिलने से आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा।

मिथुन

पार्टनर के साथ मिलकर आने वाले दिनों के लिए योजनाएं बनाएं। पार्टनर को लेकर पूरी तरह ईमानदार रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। परिजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखें। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें।

कर्क

आज आय और व्यय दोनों ही अधिक रहने के योग हैं। आंखो के दर्द से व्यग्रता हो सकती है, सावधानी बरतें। मन को शांत रखें। बात करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी किसी तरह की गलतफहमी का शिकार न हो।

सिंह

आप अपनी बात साफ ढंग से रखेंगे और इसमें आप सफल हो सकते हैं। कोई ऐसा काम करें, जिससे एक साथ कई लोगों को फायदा हो। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रह सकती है। मध्याह्न के बाद आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या

कुछ निजी परेशानियों में भी आप उलझ सकते हैं। परिवार और कामकाज में तालमेल नहीं रहेगा। अप्रिय विचार आ सकते हैं। ऐसी बातों को किसी से शेयर न करें। कोई काम बिगड़ने पर मायूस न हों। खर्चा और आलस्य ज्यादा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। आध्यात्मिक विचार मन को शांति दे सकते हैं।

तुला

किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। फालतू खर्चा न करें। जोखिम भरे काम करने से बचें। समय का इंतजार करें। पढ़ाई पर ध्यान दें। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढे़गा।

वृश्चिक

फिस या फील्ड में किसी की बुराई करने से बचें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। आराम करने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा है। लोगों की भलाई के लिए कोई काम करेंगे तो कहीं न कहीं आपको ही बड़ा फायदा हो सकता है।

धनु

ज्यादातर जरूरी मामले सुलझ सकते हैं। वाहन खरीदने का विचार भी हो सकता है। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है।शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र हो सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ आज न करना ज्यादा सही रहेगा।

मकर

कुछ लोग आपसे पैसों की मदद मांग सकते हैं। आज आप न चाहते हुए भी कहीं पैसा फंसा सकते हैं। सावधान रहना होगा। लोगों की बातों में और उनके दबाव में न आएं। खर्च अधिक हो सकता है, जेब का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने प्रयास करें।

कुंभ

बिजनेस और नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। रुका हुआ पैसा भी आज आपको मिल सकता है। एकांत में और एक ही विषय पर पूरा ध्यान दें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिकरूप मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे।

मीन

किसी खास मामले पर बात करते समय सोचसमझकर बोलें। अतिवादी होने से आपको बचना होगा। मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो