scriptउपचुनाव के लिए जमावट शुरू, 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिग्विजय के करीबी से छिनी कलेक्टरी | 12 IAS officers transferred in madhya Pradesh | Patrika News

उपचुनाव के लिए जमावट शुरू, 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिग्विजय के करीबी से छिनी कलेक्टरी

locationभोपालPublished: Aug 20, 2020 09:04:59 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है।

उपचुनाव के लिए जमावट शुरू, 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिग्विजय के करीबी से छिनी कलेक्टरी

उपचुनाव के लिए जमावट शुरू, 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिग्विजय के करीबी से छिनी कलेक्टरी

भोपाल. प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों में उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। बुधवार की शाम एक बार फिर से कई सीनियर आईएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है। दतिया और शिवपुरी जिले की सीट में विधानसभा के उपचुनाव होने ऐसे में इन जिलों के कलेक्टरों के तबादले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
राज्य सरकार ने छह कलेक्टरों सहित 12 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा को हटाकर पीडब्ल्यूडी का उप सचिव पदस्थ किया गया है। इसी तरह रतलाम कलेक्टर रुचिका का तबादला अपर आयुक्त नगरीय विकास विभाग में हुआ है।
उपचुनाव के लिए जमावट शुरू, 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिग्विजय के करीबी से छिनी कलेक्टरी
चार कलेक्टरों के बदले गए जिला
राज्य सरकार ने 12 आईएस अधिकारियों के तबादले किए हैं तो चार जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। झाबुआ कलेक्टर प्रवल सिपाहा पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के ओएसडी रहे हैं। उन्हें अब मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है। वहीं, विकास नरवाल को मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की नाराजगी झेलने पड़ी है।
इन जिलों के कलेक्टर हटाए गए
झाबुआ, निवाड़ी, रतलाम, शिवपुरी और दतिया जिलों के कलेक्टरों का तबादला हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो