script12वीं के छात्र आयुष ने तैयार किया ‘वंडर’, बड़ी-बड़ी कंपनियों को चौंकाया | 12th student Ayush made 'Wonder', surprised big companies | Patrika News
भोपाल

12वीं के छात्र आयुष ने तैयार किया ‘वंडर’, बड़ी-बड़ी कंपनियों को चौंकाया

इनोवेशन : प्रतिभाशाली छात्र आयुष ने बनाया होम ऑटोमेशन सिस्टम ‘वंडर’, आपके बोलने से ऑन-ऑफ होंगे इलेक्ट्रिक डिवाइस,

भोपालJun 19, 2019 / 03:21 pm

hitesh sharma

ayush sharma

12वीं के छात्र आयुष ने तैयार किया ‘वंडर’, बड़ी-बड़ी कंपनियों को चौंकाया

भोपाल। शहर के स्टूडेंट आयुष शर्मा ने ऐसी डिवाइस बनाई है, जो सिर्फ आपके बोलने से घर के सारे इलेक्टॉनिक प्रोडक्ट को चालू और बंद कर देगी। आयुष ने एक साल की मेहनत से एक स्मार्ट होम ऑटोमेशन बनाया है। इसे बनाने में सिर्फ 7000 रुपए की लगात आई है। मिनाल रेसीडेंसी निवासी 16 वर्षीय आयुष बताते हैं कि मैंने इस स्मार्ट होम ऑटोमेशन को वंडर नाम दिया है, क्योंकि यह वाइस से चलता है।

होम ऑटोमेशन सिस्टम ‘वंडर’ से आपको वॉयस कमांड के माध्यम से, ब्लूटूथ या वाइफाई के जरिए अपने कमरे के उपकरणों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इसकी खासियत यह है कि यह सस्ता है। घर के रूम वाइरिंग्स और स्विच पैनल को भी बदलने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह किसी भी स्विचों में फिट हो जाता है और बेहतर रिस्पांस करता है। इस इनोवेशन को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह इनोवेशन को शासकीय स्तर पर भी प्रमोट करना चाहिए। इससे अच्छे सिक्युरिटी फीचर्स वाली चीजें आम जनता तक सस्ते दामों में पहुंचाने में मदद मिलेगी।
प्लास्टिक से बनाई बॉडी
इस डिवाइस की बॉडी उन्होंने प्लास्टिक से बनाई है। मार्केट से लाकर अंदर चिप लगाई गई है। फिर सर्किट बनाकर प्रोग्रामिंग की है। इसके बाद डिजाइन तैयार किया है। इससे पहले भी आयुष ने कई डिवाइस बनाए थे। जैसे ब्लूटूथ से चलने वाली कार, कॉफी रोबोट और सोलर चार्जर आदि। 12वीं क्लास के स्टूडेंट आयुष पीसीएम की स्टडी कर रहे हैं। वे भविष्य में अपनी कंपनी खुद की कंपनी खोलना चाहते हैं।
7000 रुपए की लगात आई वंडर बनाने में
आयुष कहते हैं कि एक सामान्य होम ऑटोमेशन की लागत लगभग 2 से 3 लाख रुपए तक की होती है। इसलिए मैंने इसे खुद तैयार करने का फैसला लिया। एक साल पहले एक सस्ता बेसिक होम ऑटोमेशन सिस्टम बनाया। फिर थोड़ा और क्रिएटिविटी कर नया डिवाइस तैयार किया। जिसे हम अपने वॉयस कमांड के माध्यम से रोशनी व अन्य उपकरणों को नियंत्रित कर सकते हैं।

Home / Bhopal / 12वीं के छात्र आयुष ने तैयार किया ‘वंडर’, बड़ी-बड़ी कंपनियों को चौंकाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो