script13 सितंबर राशिफल: इन 3 राशियों को आज होगा धन लाभ, मिलेगा किस्मत का पूरा साथ | 13 september 2018 Ka Rashifal tula aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

13 सितंबर राशिफल: इन 3 राशियों को आज होगा धन लाभ, मिलेगा किस्मत का पूरा साथ

locationभोपालPublished: Sep 12, 2018 12:10:56 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

3 सितंबर राशिफल: इन 3 राशियों को आज होगा धन लाभ, मिलेगा किस्मत का पूरा साथ

13 september 2018 Ka Rashifal

13 september 2018 Ka Rashifal

भोपाल। 13 सितंबर 2018 को गणेश चतुर्थी है। इसी तिथि पर सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी को कलंकी चतुर्थी भी कहते है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इस दिन सभी राशियों के लिए किस्मत चमकने वाला दिन हो सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…..

love astrology

मेष

आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी रखें। दिन पूरी तरह से आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ेगी।

वृषभ

आज के दिन सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन अशांत रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। कई चीजों में सफलता के संकेत दिख रहे हैं।

मिथुन

पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहना वाला है।

कर्क

बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।

सिंह

करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। मित्रों-स्वजनों से भेंट मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। दोपहर बाद जल्दबाजी में फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें।

कन्या

दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

तुला

अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के काम में आज संभलकर चलिएगा। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक

आज अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति की प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिए योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। क्रोध पर काबू रखें और अहंकार को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

धनु

परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए केवल हार्ट-अटैक लाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आप की आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी।

मकर

गणेशजी कहते हैं कि आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आपके मन में चल रही कार्य-योजना पूर्ण होगी।

कुंभ

आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखिएगा। परिवाजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़िएगा।

मीन

आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। परिजनों के साथ मतभेद होने से मन में तकलीफ हो सकती है। वाणी पर संयम रखिएगा। व्यय अधिक होने की भी संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो