scriptविभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों को लेकर अब तक 132 ट्रेन पहुंची मध्यप्रदेश | 132 trains reached Madhya Pradesh so far with laborers from different | Patrika News

विभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों को लेकर अब तक 132 ट्रेन पहुंची मध्यप्रदेश

locationभोपालPublished: May 29, 2020 10:16:48 pm

Submitted by:

Ashok gautam

आज तक गुजरात से 2 लाख 14 हजार, राजस्थान से एक लाख 25 हजार और महाराष्ट्र से एक लाख 33 हजार श्रमिक वापस लाये

विभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों को लेकर अब तक 132 ट्रेन पहुंची मध्यप्रदेश

विभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों को लेकर अब तक 132 ट्रेन पहुंची मध्यप्रदेश

विभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों को लेकर अब तक 132 ट्रेन पहुंची मध्यप्रदेश

भोपाल। विभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों को लेकर अब तक 132 ट्रेन मध्यप्रदेश आ चुकी हैं। इन ट्रेनों से एक लाख 69 हजार श्रमिक लाये जा चुके हैं। कुल 140 ट्रेन आने की संभावना है। शनिवार को एक ट्रेन आ रही है। अभी तक मुख्य रूप से महाराष्ट्र से 36, गुजरात से 30, हरियाणा से 15, तेलंगाना और पंजाब से 7-7, कर्नाटक तथा तमिलनाडु से 4-4, गोवा से 3 और केरल, राजस्थान, दिल्ली और जम्मू से 2-2 ट्रेन आ चुकी हैं।
5 लाख 69 हजार श्रमिक वापस

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि अभी तक करीब 5 लाख 69 हजार श्रमिक वापस लाये जा चुके हैं। इनमें से बसों के माध्यम से करीब 4 लाख और ट्रेन से करीब एक लाख 69 हजार श्रमिक लाये गये हैं।
आज तक गुजरात से 2 लाख 14 हजार, राजस्थान से एक लाख 25 हजार और महाराष्ट्र से एक लाख 33 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके साथ ही गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी श्रमिक लाये गये हैं। प्रदेश के बाहर के करीब 4 लाख 60 हजार श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक बसों से पहुंचाया गया है।
मजदूरी के रूप में 829 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
मनरेगा के तहत अभी तक 829.84 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान श्रमिकों को किया जा चुका है। इसमें 439करोड़ 84 लाख रुपये की राशि चालू वितीय वर्ष और 390 करोड़ रुपये की गत वर्ष की मजदूरी का भुगतान किया गया है। इसके अतिरिक्त 391 करोड़ रुपए की सामग्री का भुगतान भी किया जा चुका।
चार जिलों की शत प्रतिशत पंचायतों में चल रहे रोजगार मूलक कार्य

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मनरेगा के तहत प्रदेश के 4 जिले अशोकनगर, इंदौर, कटनी और पन्ना की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके तहत अशोकनगर जिले की सभी 334 ग्राम पंचायतों में 2 हजार 874 कार्य प्रगतिरत हैं जिनमें 27 हजार 173 श्रमिक रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। इसी प्रकार इंदौर जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में 1 हजार 508 कार्य कराए जा रहे हैं जिनमें 16 हजार 222 श्रमिक, कटनी जिले की सभी 407 पंचायतों में 5 हजार 335 कार्य जिनमें 59 हजार 549 श्रमिक, पन्ना जिले की 395 ग्राम पंचायतों में 3 हजार 223 कार्य जिनमें 28 हजार 178 श्रमिक कार्यरत हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो