script24 घंटे के अंदर बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, बन सकते हैं करोड़पति | 14 june 2019 Ka Rashifal Pisces aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

24 घंटे के अंदर बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, बन सकते हैं करोड़पति

locationभोपालPublished: Jun 14, 2019 12:08:17 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए किन राशियों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है…..

Rashifal

Rashifal

भोपाल। 14 जून दिन शुक्रवार से कई राशियों की किस्मत बदलना वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि सूर्य वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इन पर शनि और केतु की परस्पर दृष्टि भी पड़ रही है। जिसके चलते कई राशियों के लिए ये समय काफी शुभ रहने वाला है। जानिए किन राशियों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है…..

Rashifal

मिथुन राशि

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है। कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।

Rashifal

तुला राशि

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि

आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो