scriptसूर्य बदलने जा रहा है अपनी राशि, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन जाएंगे बिगड़े काम | 14 march 2019 Ka Rashifal Pisces aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

सूर्य बदलने जा रहा है अपनी राशि, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन जाएंगे बिगड़े काम

locationभोपालPublished: Mar 14, 2019 11:23:50 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

सूर्य बदलने जा रहा है अपनी राशि, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन जाएंगे बिगड़े काम

 rashifal

rashifal

भोपाल। ज्योतिष के मुताबिक 12 राशियां होती हैं। इन 12 राशियों पर पड़ने वाली ग्रह दशा के अनुसार ही किसी भी जातक का भविष्य या वर्तमान में चल रही उथल पुथल का पता लगाया जा सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि मीन और धनु राशियां बृहस्पति ग्रह की राशियां हैं। इनमे ग्रहराज सूर्य के प्रवेश करते ही कई राशियों की किस्मत बदल जाती है। साथ ही सूर्य के राशि बदलने पर शरमास दोष भी शुरू हो रहा है। ये दोष 15 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने पर शुरू हो जाएगा। इसलिए 15 मार्च से लेकर 14 अप्रैल 2019 तक मीन संक्रान्तिजनित खरमास दोष रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन से किन तीन राशियों का भाग्य बदलने वाला है…….

pandit ji

तुला राशि

जिन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है उस लिस्ट में पहला नाम है तुला राशि का। तुला राशि के जातकों की राशि में ग्रह परिवर्तन के कारण बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह समय में आपको काफी खुशियां मिलेंगी। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। साथ ही इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

pandit ji

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की सबसे ख़ास बात ये हैं की ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और शनि इनका नेतृत्व करता है। इस राशि एक लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर हर क्षेत्र में उपलब्धि पाने में सफल रहते हैं। इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि होने की वजह से कोई इनका चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएगा। आर्थिक मामले पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

 

 rashifal

कन्या राशि

कन्या राशि के छात्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके साथ ही आप जिस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे है, उस कार्य में भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। गौरतलब है कि काफी कोशिशे करने के बाद आपकी तरक्की और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो