scriptसूर्य बदलने वाला है राशि, इन 5 राशियों का खत्म हो जाएगा बुरा समय, धन से हों जायेंगे मालामाल | 14 may 2019 Ka Rashifal Virgo aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

सूर्य बदलने वाला है राशि, इन 5 राशियों का खत्म हो जाएगा बुरा समय, धन से हों जायेंगे मालामाल

locationभोपालPublished: May 14, 2019 11:22:40 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, तुला राशि के लिए सूर्य शुभ रहेगा..जानिए कैसा रहेगा आने वाला समय…..

भोपाल। आने वाले दिनों में कई राशियों का भाग्य चमकने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि 15 मई को सूर्य राशि परिवर्तन करने वाला है। मई महीने में सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। पंडित जी बताते है कि सूर्य का वृषभ राशि में होने वाला संक्रमण कुछ जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। वृषभ शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। शुक्र अभी तक मेष राशि में सूर्य के साथ था। ये लोगों को की नौकरी, व्यापार और परिवारिक जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखेने को मिलेंगे। जानिए कैसा रहेगा आने वाला समय…..

Rashifal

मेष राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन होने से यह समय आपके लिये शुभ रहने के आसार हैं। सूर्य आपके लिये धन प्राप्ति के योग बना रहा है। करियर के मामले में भी आपके लिये कार्योन्नति के योग बन सकते हैं। पर्सनल लाइफ में भी सौहार्द कायम रह सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य बने रहने के आसार हैं।

वृषभ राशि

आप अपने जीवन में बहुत से नए परिवर्तन देखने को प्राप्त होंगे। इस राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर सूर्य देव की कृपा दृष्टि बनी रहने वाली है जिसकी वजह से इनके जो भी कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं। वह सफलतापूर्वक पूरे होंगे इस राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज के दिन से बहुत ही शुभ समय आरंभ हो रहा है जिसकी वजह से यह अपने कार्य क्षेत्र में तेजी से प्रगति करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

Rashifal

कर्क राशि

कर्क राशियों के जातकों को सूर्यदेव की कृपा से इनके धन में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन में बहुत से परिवर्तन देखेंगे। यदि आप कोशिश करेंगे तो सभी समस्याओं का हल कर लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपके सभी कष्ट दूर होंगे परंतु आपको किसी भी प्रकार के धन से संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि में जो व्यक्ति व्यापारी है उनको व्यापार में भारी धन लाभ होने की संभावना बन रही है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा आय में वृद्धि होगी। धन का प्रवाह पूरे महीने बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में ही आपको कई लव पार्टनर मिल सकता है।

Rashifal

तुला राशि

सूर्यदेव की कृपा दृष्टि होने की वजह से कोई इनका चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएगा। आर्थिक मामले पूरी तरह से सुलझ जाएंगे। कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो