script15 नवंबर राशिफल: आज के दिन 5 राशियों पर मंडरा रहे है खुशियों के बादल, खुशियों से भर जाएगी झोली | 15 november Ka Rashifal Scorpio aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

15 नवंबर राशिफल: आज के दिन 5 राशियों पर मंडरा रहे है खुशियों के बादल, खुशियों से भर जाएगी झोली

locationभोपालPublished: Nov 14, 2018 06:16:22 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

आज के दिन 5 राशियों पर मंडरा रहे है खुशियों के बादल, खुशियों से भर जाएगी झोली

कन्या

कन्या

भोपाल। 15 नवंबर दिन गुरूवार को 5 राशियों पर खुशियों के बादल मंडरा रहे है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा से जानिए आज का राशिफल….

कन्या

मेष राशि

स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ो का आदर करें। संतान सुख संभव है, वाहन खरीदने का मन होगा।

वृषभ राशि

साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी, धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे, यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशि

समय अनुकूल नहीं है, निवेश करने से बचें। धैर्य से कार्य का संपादन करते रहें, रूके हुए कार्यों की पूर्ति होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते है।

सिंह राशि

अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे, कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कन्या राशि

दिन की शुरुआत में व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

तुला राशि

आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबन्धों का लाभ मिलेगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि

कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी, धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

धनु राशि

काम बहूत है, आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें, धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।

मकर राशि

यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम शुरु होने में विलंब हो सकता है। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

कुंभ राशि

शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी, शुभ कायों में व्यय होगा।

मीन राशि

समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। शाम के समय में यात्रा न करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो