scriptसस्ते हुए तेल, सोया और फली तेल में 15 रुपए की कमी, जानिए फिर कब बढ़ेंगे दाम | 15 rupees reduction in soya and groundnut oil | Patrika News

सस्ते हुए तेल, सोया और फली तेल में 15 रुपए की कमी, जानिए फिर कब बढ़ेंगे दाम

locationभोपालPublished: May 20, 2022 07:53:21 pm

Submitted by:

deepak deewan

इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाने का हुआ असर
 

sasta_tel.png

इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाने का हुआ असर

भोपाल। मध्यप्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाने की घोषणा कर दी गई है। इससे जहां भारतीय बाजारों में तेलों के दामों में भी गिरावट की स्थिति देखी गई, वहीं प्रदेशभर के बाजारों में भी खाद्य तेलों की कीमत कम हो गई है। राजधानी भोपाल और इंदौर में बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में खासी मंदी देखने को मिली।

भोपाल और इंदौर में सोयाबीन तेल करीब 15 रुपये टूट गया है. यहां सोया तेल के भाव 1555-1560 प्रति दस किलो बने हुए हैं. इसी तरह मूंगफली तेल के दाम भी घटकर 1620-1640 रुपये प्रति दस किलो रह गए हैं। अभी इन दामों पर और मंदी की उम्मीद की जा रही है लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति बदलने की भी आशंका है।

रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण विश्वभर में सनफ्लावर तेल की आपूर्ति थम गई थी। इधर 28 अप्रैल को पाम तेल के सबसे बड़े उत्पादक देश इंडोनेशिया ने पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह वैश्विक बाजार के लिए बडा झटका था जिसके बाद देश और मध्यप्रदेश में भी खाद्य तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रहीं थीं। अब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पाम तेल निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाने की घोषणा कर दी है। इंडोनेशिया से 23 मई यानि सोमवार से पाम तेल का एक्सपोर्ट फिर से शुरू होगा।

राजधानी के व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोया, मूंगफली सहित सरसों और पाम तेल की सप्लाई बाजारों में बढ़ेगी. इससे तेलों के दाम कम हो सकते हैं लेकिन करीब 20 दिन बाद दाम बढ़ने की भी संभावना से इन्कार नहीं किया सकता है।

तेल -प्रति दस किलो के भाव
मुंबई सोया रिफाइंड 1578
इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1555-1560
इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1535-1540
मुंबई मूंगफली तेल 1630
मूंगफली तेल 1620-1640

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो