scriptआज से इन राशि वाले लोगों की मनचाही मुरादें होगी पूरी, सपने देखते ही हो जाएंगे सच ! | 16 june 2019 Ka Rashifal Pisces aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

आज से इन राशि वाले लोगों की मनचाही मुरादें होगी पूरी, सपने देखते ही हो जाएंगे सच !

locationभोपालPublished: Jun 16, 2019 11:52:33 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत….

भोपाल। 16 जून दिन रविवार से कई राशियों की किस्मत बदलना वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि सूर्य वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है। इन पर शनि और केतु की परस्पर दृष्टि भी पड़ रही है। जिसके चलते कई राशियों के लिए ये समय काफी शुभ रहने वाला है। साथ ही साथ पूर्णिमा और शुभ संयोगो से कुछ राशियों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत….

Rashifal

मेष राशि

कम समय में कार्य पुरे होने से खुश होंगे। आप की मेहनत के अनुरूप आज फल मिलेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी। आज लक्ष्मीनारायण के मंदिर में गुड़ से बनी मिठाई जरूर अर्पण करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मनमर्जी से कार्य करने पर भी कार्य पूरे हो जाएंगे। सुख-सुविधा के साधनों पर बड़े खर्च के योग है। वाहन खरीदने की प्लानिंग हो सकती है।

मिथुन राशि

दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। किसी कार्य को करवाने के लिए मेहनत अधिक होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिजनों से आपको व्यवहार ठीक करने की जरूरत है। अकस्मात कोई बड़ा कार्य करना पड़ सकता है। शरीर कष्ट सही हो सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संपत्ति के विवाद में परिवार जनों का पूरी सहयोग मिलने से खुश हो सकते हैं।

Rashifal

सिंह राशि

आपको आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लव लाइफ में आपको तेजी से सफलता हासिल होगी। जिससे आपके जीवन की खुशियां दुगनी हो जाएंगी। आपके बहुत दिनों से अटके हुए कार्य बनेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आने वाला समय आपके लिए बेहद खुशियां लेकर आएगा।

तुला राशि

मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं वे पैसे वापस रोक सकते हैं। संपत्ति से संबंधित बड़े और विशेष मामले पाए जा सकते हैं। शिक्षित बेरोजगार नवयुवक जो इस दौरान कार्य की तलाश कर रहे हैं। उनको इस दौरान अपनी पसंद का कोई कार्य या नौकरी मिल सकती है।

कुंभ राशि

शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। सनातन धर्म में रूचि बढ़ेगी। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। परोपकार और सामाजिक कार्य आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा बहुत वक्त लगाएं, तो काफी सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो