script16 नवंबर राशिफल: आज से इन 6 राशियों का बुरा समय हुआ खत्म, पूरी तरह से पलट जाएगा इन 3 राशियों का नसीब | 16 november Ka Rashifal Pisces aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

16 नवंबर राशिफल: आज से इन 6 राशियों का बुरा समय हुआ खत्म, पूरी तरह से पलट जाएगा इन 3 राशियों का नसीब

locationभोपालPublished: Nov 15, 2018 01:22:34 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

आज से इन 6 राशियों का बुरा समय हुआ खत्म, पूरी तरह से पलट जाएगा इन 3 राशियों का नसीब

Virgo

Virgo

भोपाल। 16 नवंबर दिन शुक्रवार को 6 राशियों पर खुशियों के बादल मंडरा रहे है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा से जानिए आज का राशिफल….

Virgo

मेष राशि

पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे, संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। शुभ अंक-पिला, शुभ अंक-6

वृषभ राशि

आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें, परिवारिक क्लेश होगा। शुभ रंग-सफ़ेद, शुभ अंक-1

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्यायापक्ष मजबूत होगा। शुभ रंग-हरा, शुभ अंक-8

कर्क राशि

अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभालें संगती बदलें। शुभ रंग-सिलेटी, शुभ अंक-4

सिंह राशि

कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान हो सकती है। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। शुभ रंग-लाल, शुभ अंक-6

कन्या राशि

जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे। शुभ अंक-1, शुभ रंग-सुनहरी

तुला राशि

आपकी वाक् शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शुभ रंग-हरा शुभ अंक-2

वृश्चिक राशि

कार्यक्षमता में वृध्दि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा, संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक-3, शुभ रंग-6

धनु राशि

किसी की सुनि-सुनाइ बातों पर ध्यान दें। दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। शुभ रंग-गुलाबी, शुभ अंक-8

मकर राशि

निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। शुभ रंग-नीला, शुभ अंक-5

कुंभ राशि

कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ‍शुभ रंग-हरा, शुभ अंक-3

मीन राशि

परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा साथ ही शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें, बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। शुभ रंग-आसमानी, शुभ अंक-4

ट्रेंडिंग वीडियो