scriptबन रही है सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति, चांदी से भी तेज चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, लग सकती है लॉटरी | 17 april 2019 Ka Rashifal Pisces aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

बन रही है सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति, चांदी से भी तेज चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, लग सकती है लॉटरी

locationभोपालPublished: Apr 17, 2019 11:47:46 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

बन रही है सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति, चांदी से भी तेज चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, लग सकती है लॉटरी

Rashifal

Rashifal

भोपाल। 17 अप्रैल दिन बुधवार को तीन राशियों को डबल फायदा होने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति बन रही है। इस शुभ स्थिति के बनने से ध्रुव योग बन रहा है। इस योग के बनने से वृष, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा शुभ रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर मेष, कर्क और कन्या राशि वाले लोगों को भी सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा मिथुन, तुला, और कुंभ राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। जानिए किन तीन राशियों को होगा डबल फायदा….

pandit ji

वृष राशि

आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी रखें। दिन पूरी तरह से आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन अशांत रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। कई चीजों में सफलता के संकेत दिख रहे हैं।

pandit ji

सिंह राशि

पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहना वाला है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।

वृश्चिक राशि

करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करनेका सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। मित्रों-स्वजनों से भेंट मुलाकात होगी। दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो