script17 नवंबर राशिफल: परेशानी में घिर सकते हैं 5 राशि के लोग, भूलकर भी आज ना करें ये काम | 17 november Ka Rashifal Scorpio aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

17 नवंबर राशिफल: परेशानी में घिर सकते हैं 5 राशि के लोग, भूलकर भी आज ना करें ये काम

locationभोपालPublished: Nov 15, 2018 06:06:17 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

17 नवंबर राशिफल: परेशानी में घिर सकते हैं 5 राशि के लोग, भूलकर भी आज ना करें ये काम

pandit ji

pandit ji

भोपाल। 17 नवंबर दिन शनिवार को कई राशियों के लिए अच्छा रहने वहीं कुछ राशियों को मुसीबतों का सामना भी करना पड़ सकता है। जानिए शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा से आज का राशिफल….

pandit ji

मेष राशि

दिन की शुरुआत धीमी गती के साथ होगी। स्वास्थ में कमी आ सकती हैं। समय की सार्थकता महसूस होगी। व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है। पारिवारिक संम्पति का विवाद उभर सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

आपसी संबंधों के कारण समझोता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीकी का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

प्रियजन से भेंट होगी। कार्यस्थल पर आप का महत्त्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे है। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। वाहन सुख संभव हैं।

कर्क राशि

आप किसी का अच्छा करने जाते हो और आप बुरे बन जाते हो। आप क्यों दुसरे के विवादों में दखल देते हो। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है। धन लाभ संभव है।

सिंह राशि

करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आप के अपने आप का विरोध क्रय हो सकते है। झूठे आरोप से बचें।

कन्या राशि

शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी।। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख आज मिल सकता है।

तुला राशि

लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते है। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आप का खुलकर विरोध करेंगे। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे, आप के कार्यों की आलोचना होगी।

वृश्चिक राशि

धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें, समय उत्तम है।

धनु राशि

अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है।

मकर राशि

कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याया पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि

दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। शान्ति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पुरे होंगे।

मीन राशि

भूमि-भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो