scriptये है दुनिया की सबसे शुभ राशि, राजयोग बनने से चमक जाएगी इन 3 रशियों की किस्मत | 18 march 2019 Ka Rashifal Pisces aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

ये है दुनिया की सबसे शुभ राशि, राजयोग बनने से चमक जाएगी इन 3 रशियों की किस्मत

locationभोपालPublished: Mar 18, 2019 11:42:17 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

ये है दुनिया की सबसे शुभ राशि, राजयोग बनने से चमक जाएगी इन 3 रशियों की किस्मत

Rashifal

Rashifal

भोपाल। 18 मार्च दिन सोमवार को कई राशियोंकी किस्मत चमकने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन राजयोग बनने से मिथुन, तुला, धनु राशि वालों की किस्मत पूरी तरह से चमक जाएगी। पंडित जी बताते है कि ज्योतिष के मुताबिक 12 राशियां होती है। इन 12 राशियों पर पड़ने वाली ग्रह दशा के अनुसार ही किसी भी जातक का भविष्य या वर्तमान में चल रही उथल पुथल का पता लगाया जा सकता है। प्रत्येक राशि की अपनी ताकत और कमजोरियां, अपने स्वयं के विशिष्ट गुण, इच्छा एवं जीवन तथा लोगों के प्रति रवैया होता है। आकाश की छवियों, या जन्म के समय ग्रहों की स्थिति के विश्लेषण के आधार आने वाले समय के बारे में भी बताया जाता है। आने वाले समय में धनु राशि सबसे शुभ राशि है। जानिए जिन तीन राशियों की किस्मत बदलने वाली है उनके लिए कैसा रहेगा दिन……

pandit ji

तुला राशि

जिन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है उस लिस्ट में पहला नाम है तुला राशि का। तुला राशि के जातकों की राशि में ग्रह परिवर्तन के कारण बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह समय में आपको काफी खुशियां मिलेंगी। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। साथ ही इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

pandit ji

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की सबसे ख़ास बात ये हैं की ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और शनि इनका नेतृत्व करता है। इस राशि एक लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर हर क्षेत्र में उपलब्धि पाने में सफल रहते हैं। इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि होने की वजह से कोई इनका चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएगा। आर्थिक मामले पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के छात्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके साथ ही आप जिस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे है, उस कार्य में भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। गौरतलब है कि काफी कोशिशे करने के बाद आपकी तरक्की और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो