script19 नवंबर राशिफल: भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन 3 राशियों पर मेहरबान, अचानक पलटेगी इनकी किस्मत | 19 november Ka Rashifal Leo aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

19 नवंबर राशिफल: भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन 3 राशियों पर मेहरबान, अचानक पलटेगी इनकी किस्मत

locationभोपालPublished: Nov 18, 2018 06:04:42 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन 3 राशियों पर मेहरबान, अचानक पलटेगी इनकी किस्मत

pandit ji

pandit ji

भोपाल। 19 नवंबर दिन सोमवार को कई राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जानिए शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा से आज का राशिफल…..

pandit ji

मेष राशि

अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें, बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दुसरों के निजी मामलों में बोलना बन्द करें।

वृषभ राशि

दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्टबल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।


मिथुन राशि

दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

आपके काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज और लाभ पहुंचाने वाला होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे, घर पर शांति बनाए रखें।

कन्या राशि

अपने आप पर विश्वास रखें, दुसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ सकते हैं।

तुला राशि

कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि

सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

धनु राशि

नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

मकर राशि

अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।

कुंभ राशि

दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। स्वास से संबंधित रोग से ग्रसित हो सकते हैं।

मीन राशि

समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांती चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो