सबसे पहले वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनोज गोविल पदोन्नत होंगे, वे एक अप्रैल को अपर मुख्य सचिव बनेंगे- बैच में वरिष्ठता के हिसाब से सबसे पहले वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनोज गोविल पदोन्नत होंगे। वे एक अप्रैल को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास आइसीपी केशरी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाला स्थान पर मनोज गोविल को पदस्थ किया जाएगा।
सर्विस रिकार्ड के आधार पर मनोज गोविल, अशोक बर्णवाल और मनु श्रीवास्तव को पदोन्नति के लिए पात्र पाया गया- डीपीसी की बैठक में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर अनुराग जैन ने हिस्सा लिया। अनुराग जैन 1989 बैच के अधिकारी हैं जोकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। उनके अलावा डीपीसी बैठक में अपर मुख्य सचिव वीरा राणा भी शामिल हुईं। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बैठक में 1991 बैच के अधिकारियों पर चर्चा हुई. सर्विस रिकार्ड के आधार पर मनोज गोविल, अशोक बर्णवाल और मनु श्रीवास्तव को पदोन्नति के लिए पात्र पाया गया। वरिष्ठता के हिसाब से मनोज गोविल के बाद पद रिक्त होने पर अशोक बर्णवाल और फिर मनु श्रीवास्तव को पदोन्नत किया जाएगा।