scriptHockey Championship- लवप्रीत सिंह ने हैट्रिक समेत पूरा किया गोल का ‘छक्का’ | 1st Hockey India Junior Men Academy National Championship | Patrika News

Hockey Championship- लवप्रीत सिंह ने हैट्रिक समेत पूरा किया गोल का ‘छक्का’

locationभोपालPublished: Oct 19, 2021 02:42:12 pm

Submitted by:

Manish Gite

पहली हॉकी इंडिया नेशनल जूनियर बालक इंटर अकादमी हॉकी चैंपियनशिप

hockey2.jpg

 

भोपाल। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में नए एस्ट्रो टर्फ पर पहली बार खेली जा रही पहली हॉकी इंडिया नेशनल जूनियर बालक इंटर अकादमी चैंपियिनशप में सोमवार को राजा करण हॉकी अकादमी ने ध्यानचंद हॉकी अकादमी को 13-0 से हराया। राजा करण अकादमी ने पहले क्वार्टर में 2, दूसरे में 3, तीसरे में 2 और चौथे क्वार्टर में 6 गोल दागे। टीम के लवप्रीत सिंह ने मैच में हैट्रिक जमाते हुए कुल 6 गोल किए। अन्य मुकाबलों में राजा करण हॉकी अकादमी, साई अकादमी, राउंडग्लास पंजाब, ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी, आरवी अकादमी ऑफ हॉकी और मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते हैं। नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।

 

hockey1.jpg

पहले मुकाबले में विवेक सिंह अकादमी ने पहले क्वार्टर में 2, तीसरे क्वार्टर में 6 और चौथे क्वार्टर में 3 गोल दागे। टीम के धर्मेंद्र पाल ने 5 गोल किए। दूसरे मुकाबले में आरवी अकादमी ऑफ हॉकी ने भाई बेहलो हॉकी अकादमी भागता को 6-1 से शिकस्त दी। भाई बेहलो अकादमी ने पहले क्वार्टर में गोल कर बढ़त बनाई।

 

इसके बाद आरवी अकादमी ने दूसरे क्वार्टर में 4, तीसरे और चौथे क्वार्टर में 1-1 गोल करते हुए 6-1 से मुकाबला जीता। वहीं, ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी ने बरार हॉकी अकादमी अमरावती को एकतरफा 11-0 से पराजित कर विजयी आगाज किया है।

 

चौथे मुकाबले में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने गुमानहेरा राइजर्स अकादमी को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। मैच का पहला गोल दूसरे क्वार्टर में गुमानहेरा राइजर्स से अमन शर्मा ने किया। तीसरे क्वार्टर में राउंडग्लास पंजाब की ओर से लगातार दो गोल किए।

 

सवराज ने 34वें और कप्तान रविंदर सिंह ने 42वें मिनट में मैदानी गोल दागते हुए टीम को निर्णायक बढ़त बना ली। पांचवें मुकाबले में साई अकादमी ने एचआईएम अकादमी को 3-1 से हराया। अंतिम मुकाबले में मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी ने सिटीजन हॉकी इलेवन को 6-0 से पराजित किया।

 

आज के मुकाबले

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84uq31
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो