script

चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में 20 व्यापारियों ने अपने नाम वापस लिए

locationभोपालPublished: Aug 18, 2021 07:21:13 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव 29 तारीख को होने वाले हैं।

bhopal_chmbr_of_commerce.jpg

भोपाल. भोपाल चैम्बब ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आगामी 29 तारीख को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। आखिरी दिन 20 व्यापारियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब बचे हुए सदस्य चुनावी मैदान में उतरेंगे।

चुनाव वाले दिन ही जीत-हार का फैसला हो जाएगा। दरअसल भोपाल चैम्बर में करीब ३600 सदस्य है। इनमें से 1962 सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे। अब तक कीजानकारी के मुताबिक प्रगतिशील पैनल के अलावा व्यापारी का साथ सबका विकास और आलोक जैन पैनल मैदान में है। कोहेफिजा स्थित चुनाव कार्यालय में आखिरी दिन देर रात तक नाम वापसी और दावेदारों के जमा दस्तावेजों की जांच होती रही। चुनाव अधिकारी मुकेश सेन का कहना है कि जो लोग अब शेष बचे है, वे चुनाव में हिस्सा लेगे।

Must See: महंगाई के बीच सरकारी कर्मचारियों टूटी डीए-एरियर की आस

प्रहलाद अग्रवाल का फार्म निरस्त
चुनाव अधिकारी मुकेश सेन ने बताया कि प्रहलाद दास अग्रवाल द्वारा अध्यक्ष पद के लिए भरे गए फार्म को निरस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि महेन्द गोघा ने शिकायतकी थी कि प्रहलाद दास अग्रवाल कै नामांकन पत्र में मेरा ( महेन्द गोधा) का नाम एवं हस्ताक्षर प्रस्तावक के रूप में दर्शाए गए है। इस पर साइन का मिलान किया गया था जौ मैच नहीं हुए। इसलिए अग्रवाल का नामांकन निरस्त कर दिया गया।

Must See: गूगल ने पकड़ी सोम की चोरी, संचालक नहीं दे सके जवाब

इन व्यापारियों के नाम वापस
तेजकुल पाल सिंह पाली- उपाध्यक्ष पद, अमित कुमार जैन, सीएस- कार्यकारिणी, रोहित कुमार जैन-कार्यकारिणी, डॉ. अतुल सिंघई-कार्यकारिणी, श्याम बाबू अग्रवाल-अध्यक्ष पद, सुनील जैन ‘501’-अध्यक्ष पद, जाया गुप्ता कोषाध्यक्ष पद, अरविंद जैन ‘सुपारी – मंत्री पद, विनोद जैन एमपीटी- उपाध्यक्ष पद, महेन्द्र अग्रवाल- कार्यकारिणी, राहुल जौहरी- महामंत्री पद, राहुल जौहरी-उपाध्यक्ष पद, अमित जैन-कार्यकारिणी, अमित गोयल-उपाध्यक्ष, अमित गोयल- मंत्री पद, रोशन वर्मा- कार्यकारिणी, आदित्य जैन मनयां- अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद, अनिल मिश्रा- कार्यकारिणी,सुजीत जैन- कार्यकारिणी पद से।

ट्रेंडिंग वीडियो