script

पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, दीपावली के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

locationभोपालPublished: Oct 09, 2019 04:02:34 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

दीपावली के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड….

05.png

2019 winter season

भोपाल। शारदीय नवरात्र और दशहरे के गुजरते ही पूरे मध्यप्रदेश में मौसम ठंडा होने लगा है। बात अगर बीते मंगलवार की करें तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जहां दिन में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा लेकिन सुबह और शाम के समय गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। तेज धूप होने के बावजूद लोगों को गर्मी का अहसास बिलकुल नहीं हुआ।

fog_in_jodhpur_3559452_835x547-m.jpg

दो दिनों से मौसम में हुआ

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार लेट तक बारिश हुई है। लोगों को अक्टूबर के आखिरी तक भारी बारिश का सामना करना पड़ा है। बीते दो दिनों की बात करें तो पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान भी ठंडा होने लगा जिससे रात के समय सर्दी बढ़ने लगी। लोगों को रात के समय कंबल ओढ़ने की जरूरत पड़ रही है। आधी रात से लोगों के पंखों की स्पीड कम हो गई है।

cold_1543829800_618x347.jpeg

सर्दी पकड़ रही है जोर

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में नमी हो गई है, जिसके कारण सर्दी जोर पकड़ रही है। दीपावली के बाद मौसम में तेजी से ठंडक होने की संभावना है। दीपावली पर्व पर न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं बात करें तापमान की तो सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 पर स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 18.7 डिग्री पर पहुंच गया।

1297676_wallpaper2_2024255_835x547-m.jpg

पहाड़ों में चढ़ी बर्फ की चादर

अक्टूबर का महीना शुरू होते ही पहाड़ियों पर बर्फ की चादर नजर आने लगी है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर मौसम बदल गया है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति तो बर्फ भी गिरने लगी है। जिसे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैँ। मौसम विभाग ने इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की आशंका जाहिर की है।

ट्रेंडिंग वीडियो