scriptपिता की लाइसेंसी पिस्टल से 21 वर्षीय बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी | 21-year-old son commits suicide by shooting himself | Patrika News
भोपाल

पिता की लाइसेंसी पिस्टल से 21 वर्षीय बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

पुलिस को जांच में मृतक के मोबाइल में एक नोट मिला है। इसमें लिखा है हर जगह, हर तरफ करंट ही करंट दिखता है। अब और नहीं सहा जाता।

भोपालJan 29, 2022 / 12:59 am

योगेंद्र Sen

पिता की लाइसेंसी पिस्टल से 21 वर्षीय बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

पिता की लाइसेंसी पिस्टल से 21 वर्षीय बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

भोपाल. शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ लेकसिटी में शुक्रवार शाम को किराए से रहने वाले एक गल्ला व्यापारी के बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को जांच में मृतक के मोबाइल में एक नोट मिला है। इसमें लिखा है हर जगह, हर तरफ करंट ही करंट दिखता है। अब और नहीं सहा जाता। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवा दिया है।
बीकॉम ऑनर्स फाइनल ईयर का छात्र था
पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: गैरतगंज निवासी जलज जैन (21) पिता पंकज जैन के साथ सिद्धार्थ लेकसिटी में किराए से रहता था। जलज और छोटे बेटे की पढ़ाई के चलते पिता ने दोनों को यहां किराए से फ्लैट दिलाया था। बेटों के साथ उनकी मां भी रहती है। जलज एक्सीलेंस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स फाइनल ईयर का छात्र था। उसका छोटा भाई दसवीं का छात्र है। पुलिस ने बताया कि इन दिनों जलज के पिता पंकज भोपाल आए थे। कुछ दिन पहले उन्होंने पटेल नगर में इलेक्ट्रिकल व्हीकल का शोरूम खोला है।
पिता की लाइसेंसी पिस्टल से 21 वर्षीय बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
बेडरूम में जाकर देखा, तो चारों ओर खून पड़ा था
शुक्रवार सुबह पंकज अपनी पत्नी को लेकर डॉक्टर के पास चले गए। जबकि छोटा बेटा शोरूम पर चला गया। घर में जलज अकेला था। दोपहर करीब ढाई बजे छोटा भाई घर पहुंचा। उसने काफी दरवाजे खटखटाए, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसने पिता को कॉल किया और छत के रास्ते में मकान के अंदर दाखिल हुआ। बेडरूम में जाकर देखा, तो जलज बेड पर पड़ा था। चारों ओर खून पड़ा था। पास में पिता की लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक को करीब 10 साल से डायबिटीज की बीमारी थी, उससे वह अकसर परेशान रहता था। अभी परिजन गमगीन हैं। ऐसे में उनके बयान नहीं हो पाए हैं। बयानों के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो