इस बार प्रदेश से 2 हजार से अधिक यात्री हजयात्रा करेंगे। हज यात्रा के लिए रवानगी का सिलसिला मुंबई से 25 जून से शुरू हो जाएगा। इस बार हज के लिए सीधे भोपाल से फ्लाइट नहीं होगी, बल्कि मुंबई से हज यात्री रवाना होंगे। इस बार हज कोटे के अलावा लगभग एक तिहाई यात्री बढ़े हैं। हजयात्रा पर जाने वालों में करीब 600 लोगों को अतिरिक्त कोटे से मौका मिल रहा है। ये कुल हज कोटे का करीब एक तिहाई हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रतीक्षा सूची से इतनी बड़ी संख्या में लोगों का चयन हुआ है। हजयात्रा इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी।
सात फ्लाइट से जाएंगे प्रदेश के हज यात्री
प्रदेश के हज यात्री 25 जून से हज के लिए रवाना शुरू हो जाएंगे। पहला जत्था 25 जून को मुंबई से रवाना होगा। फ्लाइट 25, 26, 27, 28 1 और 3 को रहेंगी। भोपाल से इस बार भी हज की फ्लाइट नहीं हैं। यहां से आखिरी हज उड़ान 2017 में हुई थी। उसके बाद संख्या कम होने और यहां से अधिक किराए के कारण यात्री नहीं मिले। अब मुम्बई से फ्लाइ्ट जा रही हैं।
प्रतीक्षा सूची से अब तक करीब 600 का चयन
हजयात्रा 2022 के तहत सेंट्रल हज कमेटी से प्रदेश को 1700 सीटों का कोटा आवंटित किया गया था। करीब 3000 आवेदनों में से कुर्रा के जरिए इनका चयन हुआ। बाकि को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया। इसके बाद इस सूची से करीब 600 लोगों का चयन हुआ। यात्रियों की अब तक संख्या करीब 2200 हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : नहीं चलेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को परेशानी से बचानें रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें
पंजाब मेल में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग
मुंबई से हज की उड़ान का सिलसिला 25 जून से शुरू हो गया है। ऐसे में यात्रियों का मुंबई पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यात्रियों के लिए पंजाब मेल एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग विधायक आरिफ मसूद से की है। इस संबंध में उन्होंने डीआरएम को पत्र लिखा है। जिसमें आगामी 4 दिनों तक पंजाब मेल एक्सप्रेस में मुंबई तक 4 अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाने की मांग की है।