scriptबन रही है चंद्रमा और बृहस्पति की जोड़ी, चमक जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, बन रहा है राजयोग | 23 april 2019 Ka Rashifal Pisces aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

बन रही है चंद्रमा और बृहस्पति की जोड़ी, चमक जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, बन रहा है राजयोग

locationभोपालPublished: Apr 23, 2019 11:56:26 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

बन रही है चंद्रमा और बृहस्पति की जोड़ी, चमक जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, बन रहा है राजयोग

Rashifal

Rashifal

भोपाल। 23 अप्रैल दिन मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा और बृहस्पति की जोड़ी गजकेसरी नाम का राजयोग बना रही है। वहीं चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध भी होने से महालक्ष्मी योग बन रहा है। इन 2 शुभ योग कई राशियों की किस्मत आज के दिन बदलने वाली है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां…

pandit ji

तुला राशि

कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी, शुभ कायों में व्यय होगा। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे है।

astrology

मकर राशि

समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कुंभ राशि

दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। कोई नया काम शुरु करने में विलंब हो सकता है। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो