scriptटीकाकरण महाअभियान-3.0 के पहले दिन शाम 7 बजे तक 23 लाख 80 लाख लोगों को लगी वैक्सीन | 23 lakh 80 lakh people got the vaccine till 7 pm on the first day of v | Patrika News

टीकाकरण महाअभियान-3.0 के पहले दिन शाम 7 बजे तक 23 लाख 80 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

locationभोपालPublished: Sep 17, 2021 09:39:52 pm

Submitted by:

Ashok gautam

– 26 सितम्बर तक सौ फीसदी लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य
अब तक एक दिन में सवार्धिक 28 लाख 50 हजार कोरोना के टीके लगाने का रिकॉर्ड है।

रेलवे का मुनाफा अनलॉक, रियायत लॉक

रेलवे का मुनाफा अनलॉक, रियायत लॉक


भोपाल। टीकाकरण महाअभियान-3.0 के पहले दिन शुक्रवार को शाम 7 बजे तक 23 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सरकार ने पहले दिन 32 लाख 90 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के साढ़े 12 सौ से अधिक वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई थीं, जो देर शाम तक जारी रही। वैक्सिनेशन महाअभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के सरोजनी नायडू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में स्थापित टीकाकरण केंद्र में किया। अब तक एक दिन में सवार्धिक 28 लाख 50 हजार कोरोना के टीके लगाने का रिकॉर्ड है।
महाअभियान में सबसे ज्यादा फोकस गांवों को किया गया है इसके लिए वैक्सीन वाहन भी लगाए गए हैं। इन वाहनों के जरिए वैक्सिनेटर ने जगह-जगह कैंप लगाकर वैक्सिनेशन किया। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 60 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से चार करोड़ 42 लाख लोगों को पहला और एक करोड़ 17 लाख लोगों को दोनों डोज लगाया जा चुका है।

वैक्सिनेशन के मामले में आधा दर्जन जिले आगे
महाअभियान में वैक्सिनेशन के मामले में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रीवा, सतना और धार जिला सबसे आगे हैं। यहां आज एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि दूसरे नम्बर पर छिंदवाड़ा, ग्वालियर और मुरैना जिले हैं, जहां 80 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। हालांकि इन जिलों में भी शाम 7 बजे के बाद भी केन्द्रों पर लोगों की लाइनें लगी रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार रात 9 बजे तक वैक्सिनेशन का काम जारी रहेगा।

तीन जिलों में 15 हजार से कम वैक्सिनेशन
अलीराजपुर, श्योपुर, हरदा, सहित आधा दर्जन जिलों में 15 हजार से कम वैक्सिनेशन हुआ है। जबकि अभियान के पहले दिन अलीराजपुर को 29 हजार, हरदा 22 हजार और श्योपुर जिले को 22 हजार का लक्ष्य दिया गया था।
—————
अब तक की घंटेवार वैक्सीनेशन रिपोर्ट
समय———-वैक्सीनेशन
प्रात: 10 बजे तक-1 लाख 32 हजार 808
प्रात: 11 बजे तक- 3 लाख 4 हजार 827
दोपहर 12 बजे तक- 5 लाख 22 हजार 477
दोपहर 1 बजे तक- 8 लाख 7 हजार 71
दोपहर 2 बजे तक- 10 लाख 55 हजार 249
दोपहर 3 बजे तक- 13 लाख 9 हजार 704
अपरान्ह 4 बजे तक- 15 लाख 67 हजार 870
शाम 5 बजे तक- 17 लाख 99 हजार 159
शाम 6 बजे तक- 20 लाख
शाम 7 बजे तक- 23 लाख
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो