2352 करोड़ खर्च, 7 साल में एक भी नहीं बनी स्मार्ट सिटी
भोपालPublished: Sep 27, 2022 12:37:23 pm
सातों शहरों के लिए 2392 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने जारी किए थे


2392 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने जारी किए
भोपाल. प्रदेश के सात शहरों को स्मार्ट सिटी में बदलने का सपना सात साल बाद भी साकार नहीं हो पाया है। वजह, औसतन 38 प्रतिशत परियोजनाएं अब तक पूरी नहीं हुईं। हालात ये हैं कि इनमें से 3 प्रतिशत परियोजनाओं की निविदा जारी हुई है या जारी करने की तैयारी है। भोपाल, इंदौर जबलपुर ग्वालियर सागर सतना और उज्जैन में स्मार्ट सिटी का काम साल 2015 में शुरू हुआ था। पूरा 2023 में करना है। अब इसके दस माह में पूरा होना मुश्किल लग रहा है। भोपाल में तीन परियोजनाओं के लिए 2313 करोड़ की निविदाएं हाल ही में जारी की गई हैं। ग्वालियर में 350 करोड़ के टेंडर जारी हुए हैं।