scriptमध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, 26 अफसरों के मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी सूची | 26 ips officer transfer in madhya pradesh | Patrika News

मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, 26 अफसरों के मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी सूची

locationभोपालPublished: Feb 19, 2020 08:38:54 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

कई जिलों को मिले नए एएसपी

ipsbbb.jpg
भोपाल/ मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसे लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग की तरफ से जारी सूची में 26 आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। जिसमें एडीजी, आईजी और एएसपी रैंक के अफसर हैं। कुछ दिन पहले भी सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की थी।
एडीजी आपदा प्रबंधन और होमगार्ड डीसी सागर को जेएनपीए सागर का एडीजी बनाया गया है। साजिद फरीद शापू को आईजी, होमगार्ड जबलपुर बनाया गया है। अविनाश शर्मा को आईजी, आपदा प्रबंधन और होमगार्ड भोपाल बनाया गया है। विनीत खन्ना को डीआईजी, पीएचक्यू, भोपाल बनाया गया है। इसके साथ ही रुडोल्फ अल्वरेस को सेनानी, 6वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर बनाया गया है।

वहीं, मनोज कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएचक्यू भोपाल बनाया गया है। साविता सोहाने को सेनानी, 32वीं वाहिनी विसबल, उज्जैन बनाया गया है। राहुल कुमार लोधा को सेनावी, हॉक फोर्स, पीएचक्यू भोपाल बनाया गया है। विवेक सिंह को सेनानी, 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल बनाया गया है। पंकज कुमावत को सेनानी, 2री वाहिनी विसबल, ग्वालियर बनाया गया है। अभिजीत रंजन को सेनानी, 35वीं वाहिनी विसबल, मंडला बनाया गया है। निवेदिता गुप्ता को सेनानी, 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर बनाया गया है।

जबकि अखिलेश पटेल, सेनानी, 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल बनाया गया है। आशुतोष बागरी को सेनानी, 24वीं वाहिनी विसबल, जावरा, रतलाम बनाया गया है। धर्मराज मीना को सेनानी, 8वीं वाहिनी विसबल, छिंदवाड़ा बनाया गया है। वहीं समीर सौरभ को एएसपी छतरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अगम जैन को एएसपी जबलपुर बनाया गया है। रजत सकलेचा को एएसपी भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही अमित तेलानी को एएसपी इंदौर बनाया गया है। निवेदिता नायडू को एएसपी पीएचक्यू भोपाल बनाया गया है।
इसके साथ ही अमित कुमार एएसपी जबलपुर बनाया गया है। हंसराज सिंह को एएसपी मुरैना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आलोक कुमार सिंह को एसपी, पीटीएस रीवा बनाया गया है। तो सिद्धार्थ चौधरी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो