scriptBreaking : खटलापुरा घाट पर फिर हुआ बड़ा हादसा, तीन लोग डूबे… ,देखें वीडियो | 3 youth drowned again at Khatlapura Ghat bhopal | Patrika News

Breaking : खटलापुरा घाट पर फिर हुआ बड़ा हादसा, तीन लोग डूबे… ,देखें वीडियो

locationभोपालPublished: Sep 14, 2019 02:05:05 pm

Submitted by:

Amit Mishra

सुबह इसी घाट से 3 और लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है।

news

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खटलापुरा घाट पर गणपति विसर्जन करने आए 11 युवाओं की मौत ने मध्य प्रदेश समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को अभी कुछ ही घंटे बीते हैं, लेकिन आज सुबह इसी घाट से 3 और लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक मछलियों को दाना डालने पहुंचे थे। तभी हादसा हो गया। हालाकि तीनों युवक तैरकर दूसरी नाव में बैठ गए। तीनों युवक सुरक्षित है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जिस स्थान पर जाना अभी प्रतिबंधित है, वहां इन लोगों की जाने की इजाज़त किसने दी।

 

शुक्रवार सुबह गई थी 11 लोगों की जान
शुक्रवार की सुबह गणपति विसर्जन खटलापुरा घाट पर करने गए 17 लोग तालाब में डूब गए थे। 6 लोगों को बचा लिया गया था। 11 लोगों की मौत हो गई थी।

नाव चलने वाले पर प्रकरण दर्ज
शुक्रवार की सुबह गणपति विसर्जन के दौरान हुए नाव हादसे में फरियादी निर्मल कुमार दास पिता दिलीप कुमार दास निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी की रिपोर्ट पर नाव चलाने वाले (नाविक) आकाश बाथम एवं चंगु बाथम के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक 1033/19 धारा 304(A) भादवि० का पंजीबद्ध किया गया है।

ये थे मृतकों के नाम व पते:-

1- परवेज़ पिता सईद खान उम्र 15 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

2- रोहित मौर्य पिता नंदू मौर्य उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

3- करण पिता…… उम्र 16 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

4- हर्ष पिता ….. उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

5-सन्नी ठाकरे पिता नारायण ठाकरे उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

6- राहुल वर्मा पिता मुन्ना वर्मा उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

7- विक्की पिता रामनाथ उम्र 28 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

8-विशाल पिता राजू उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

9-अर्जुन शर्मा पिता……उम्र 18 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

10-राहुल मिश्रा पिता ……उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

11- करण पिता पन्नालाल उम्र 26 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो