scriptजन्माष्टमी पर कैदियों को तोहफा, 30 दिन सजा माफ, गंभीर अपराधियों को नहीं मिलेगा लाभ | 30 Days Sentence Of Convicted Prisoners Will Be Waived | Patrika News

जन्माष्टमी पर कैदियों को तोहफा, 30 दिन सजा माफ, गंभीर अपराधियों को नहीं मिलेगा लाभ

locationभोपालPublished: Aug 30, 2021 05:51:43 pm

Submitted by:

Manish Gite

भोपाल की सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी के कार्यक्रम में गृहमंत्री की घोषणा….।

jail1.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश की जेल में बंद कैदियों को जन्माष्टमी पर तोहफा मिला है। सजायाफ्ता कैदियों को सजा में तीस दिन की माफी दी जाएगी। जन्माष्टमी के मौके पर राजधानी की सेंट्रल जेल में आयोजित कार्यक्रम में यह कैदियों को यह सौगात मिली है।

 

यह घोषणा प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने सोमवार को की। वे भोपाल की गांधी नगर स्थित सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी मौजूद थीं।

 

गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जेलों में सजायाफ्ता बंदियों की 30 दिन की सजा माफ की जाएगी। साथ ही अब हर साल श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर जेलों में फलाहार और भोजन की व्यवस्था होगी। भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैंटीन को भी शीघ्र ही चालू किया जाएगा। इसका लाभ गंभीर अपराधों के कैदियों को नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि प्रदेश में 131 जेल है। इसमें 11 सेंट्रल जेल, 41 जिला जेल, 73 सब जेल, 6 ओपन जेल है।

 

https://twitter.com/mohdept?ref_src=twsrc%5Etfw

रंगारंग प्रस्तुति दी

यहां पर कैदियों ने भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। साथ ही महाभारत के प्रसंगों से सभी को अच्छे कर्म करने का संदेश दिया। गृहमंत्री ने जेल के कैदियों की रंगारंग प्रस्तुति को दिलचस्पी के साथ देखा। यहां आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भी मंचन हुआ। जिसमें जेल की सलाखों में भगवान का जन्म दिखाया गया। इसमें वासुदेव और देवकी बने पुरुष और महिला कैदी ने भगवान को नंदगांव भेजने का मंचन किया। कार्यक्रम में स्वस्तिवाचन भी हुआ, जेल परिसर में विराजी गई भगवान कृष्ण की मूर्ति की पूजा भी की गई।

jail2.jpg

जेल में लगेंगे वाटर कूलर

सेंट्रल जेल में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह भी मौजूद थीं। उन्होंने सांसद निधि से जेल में वाटर कूलर और वाटर फिल्टर लगाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कैदियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर यह घोषणा की। बताया गया कि सांसद निधि से जल्द ही यह उपकरण जेल परिसर पहुंचाए जाएंगे। इस मौके पर जेल विभाग के बड़े अफसर भी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो