scriptतलाक का नोटिस मिलने के बाद से पति कर रहा था पीछा, पत्नी पर फेंका तेजाब | 31 years old woman on acid attack | Patrika News

तलाक का नोटिस मिलने के बाद से पति कर रहा था पीछा, पत्नी पर फेंका तेजाब

locationभोपालPublished: May 14, 2019 11:18:02 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

जघन्य: स्टील की डोलची में ले गया था तेजाब, भीड़ ने पकडकऱ पति को पीटा

acid attack

acid attack

भोपाल. ड्यूटी कर घर लौट रही पत्नी पर पति ने पीछे से तेजाब फेंक दिया, जिससे वह करीब 45 प्रतिशत झुलस गई। गनीमत रही कि तेजाब चेहरे पर नहीं गिरा। दोनों के बीच पिछले चार माह से विवाद चल रहा है। पुलिस ने विवाद की वजह चरित्र संदेह बताया है।

इसी विवाद के चलते पत्नी करीब सप्ताह भर पहले किराए के मकान में रहने के लिए पहुंच गई। पति स्टील की डोलची में तेजाब लेकर पहुंचा था और पीछे से फेंक दिया। तेजाब फेंकने के बाद पति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सोमवार रात हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है।


सीएसपी एसपी अहिरवार ने बताया कि 31 वर्षीय महिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास रहती थी। फिलहाल वह स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र स्थित द्वारका नगर में किराए से रह रही है। सोमवार शाम पौने 8 बजे वह हमीदिया रोड स्थित एक बेयरिंग की दुकान से ड्यूटी कर घर लौट रही थी। वह घर जाने के लिए बस पकडऩे मनोहर डेयरी के सामने पहुंची, तभी पीछे से आए उसके पति ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

तेजाब फेंकने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीडि़ता को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पिटाई से पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे भी उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पति के खिलाफ तेजाब फेंकने और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।


पति को लुटेरा समझ कर की पिटाई

पति छोला मंदिर स्थित होटल में कार्यरत है। चार महीने पहले तक महिला पति के साथ रह रही थी, लेकिन विवाद के चलते वह द्वारका नगर में किराए से रहने लगी। पत्नी ने पति को तलाक का नोटिस भिजवाया था।

नोटिस मिलने के बाद से पति उसका पीछा कर रहा था और सोमवार शाम तेजाब फेंक दिया। इधर,लोगों को लगा कि कोई लुटेरा है, तो उसकी धुनाई कर दी। पिटाइ्र्र के बाद वह बेसुध हो गया था। मंगला के तीन बच्चे हैं, एक बेटा ओर दो बेटी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो